कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान जारी, 28 अगस्त तक रहेगी विशेष व्यवस्था

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार सायं 8 बजे से सोमवार सायं 8 बजे तक तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 अगस्त को रात्रि 8 बजे तक डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

इस दौरान फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, संभल, आगरा, अलीगढ़, कासगंज एवं अन्य जनपदों की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जबकि हल्के एवं मध्यम वाहनों का संचालन भी निर्धारित मार्गों से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम सोमवार 03 अगस्त, द्वितीय सोमवार 10 अगस्त, महाशिवरात्रि 11 अगस्त, तृतीय सोमवार 17 अगस्त तथा चतुर्थ सोमवार 24 अगस्त, 2026 के अवसर पर लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए जनपद के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कांवड़ियों की संख्या एवं यातायात की स्थिति के अनुसार डायवर्जन व्यवस्था में संशोधन भी किया जा सकेगा। उन्होंने वाहन चालकों एवं आमजन से अपील की कि यात्रा के दौरान जारी यातायात सम्बंधी आदेशों का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

आईआईटी की सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : आईआईटी की सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष तनवीर खां को अपनी गाड़ी में बैठा लिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद में जिलाध्यक्ष तनवीर खां की अध्यक्षता में नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए त्यौहार : डीएम

      फतेहपुर । कलेक्ट्रेट महात्मा गाँधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वाधान...
आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए त्यौहार : डीएम

‘आरक्षण हटाओ’ अभियान पर रामदास आठवले का विरोध, संविधान विरोधी पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री...
राष्ट्रीय 
‘आरक्षण हटाओ’ अभियान पर रामदास आठवले का विरोध, संविधान विरोधी पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बेलखर नाथ धाम में पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

प्रतापगढ़।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार के साथ थाना दिलीपपुर क्षेत्र स्थित...
पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बेलखर नाथ धाम में पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

झांसी: धान की सिंचाई बनी काल, बिजली करंट से दो किसानों की गई जान...

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में धान की फसल में पानी लगाते समय करंट लगने...
उत्तर प्रदेश 

जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं...
उत्तर प्रदेश 
जब अपनों का साया छूट गया... तब पुलिस बनी अपनापन, विश्वास और सहारे की छांव"

बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक

      बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बदायूं में...
उत्तर प्रदेश 
बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए किया जागरूक