सीडीओ के भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों में दिखा उत्साह

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बदायूं का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने निरीक्षण किया। उनके आगमन से संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले संस्थान में संचालित 35 दिवसीय सौंदर्य प्रसाधन एवं सौंदर्य सेवा (ब्यूटी पार्लर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, भोजन व्यवस्था तथा अन्य उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से सीखे गए हुनर का उपयोग कर घर बैठे भी अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। यदि कुछ लोग मिलकर छोटा उद्यम शुरू करें तो बेहतर लाभ कमाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। बैंक भी मुद्रा ऋण एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता देने के लिए तैयार हैं। आवश्यकता केवल आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की है।

डीसीपी ने मोहनलालगंज कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, परखी पुलिसिंग व्यवस्था ये खबर भी पढ़े : डीसीपी ने मोहनलालगंज कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, परखी पुलिसिंग व्यवस्था

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर उसका स्वरोजगार स्थापित कराना है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला प्रत्येक युवा छह माह के भीतर अपना उद्यम शुरू करे और आगे चलकर अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराए। कार्यक्रम के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय से अंबुज शुक्ला ने प्रशिक्षणार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण योजना की जानकारी देते हुए स्वरोजगार स्थापित करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।

भ्रमण के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए निदेशक एवं समस्त शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, स्वरोजगार एवं रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने तथा सफल उद्यमियों को आमंत्रित कर प्रेरणादायक सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रोहित सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक अंबुज शुक्ला, शिक्षिका पूर्णिमा शर्मा एवं रूही अज़हर, अतिथि शिक्षिका रविता पाल, वीर बहादुर सिंह, रेखा, रवि कुमार तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

पश्चिम बंगाल में एक लाख पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में अगले कुछ वर्षों में चरणबद्ध...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  पश्चिम बंगाल 
 पश्चिम बंगाल में एक लाख पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
   गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, जर्मनी में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार सुबह यूरोप के लिए रवाना हुई। एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप बेल्जियम और नीदरलैंड 2026...
खेल 
महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, जर्मनी में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

उत्तर प्रदेश

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
   गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

सीडीओ के भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों में दिखा उत्साह

बदायूं। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ के भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों में दिखा उत्साह