जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बदायूं। सोमवार को हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम से डीएमसी छवि वैश्य तथा जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति चौहान के द्वारा सतीश चंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज में लैंगिक संवेदनशीलता सत्र के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सेवाएँ, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तथा सहायक अध्यापिका एवं रसोईया उपस्थित रहे l
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
