उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन में महिला कांस्टेबल के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश
संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन के आरोपों के संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला कांस्टेबल अनुपमा पाण्डेय के विरुद्ध प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की प्रारंभिक जांच कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यों पर आधारित जांच करते हुए नियमानुसार आख्या प्रस्तुत की जाए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
