निघासन में परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,15 ई-रिक्शा व 2 ट्रैवलर सीज

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

निघासन-खीरी,27 जुलाई(तरुणमित्र)। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से निघासन-पलिया रोड पर परिवहन विभाग और निघासन पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व परिवहन विभाग के डॉ. कौशलेन्द्र तथा निघासन इंस्पेक्टर ने किया।
 
कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 15 ई-रिक्शा और 2 ट्रैवलर वाहनों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों के दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा और अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की। नियमों का पालन न करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई।
 
अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक अपने वाहनों को लेकर वैकल्पिक मार्गों की ओर निकल गए, जबकि अन्य आवश्यक दस्तावेजों की व्यवस्था करने में जुट गए।
 
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।
 
लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पति के भाई के घर रह रही महिला ने लगाई गुहार, आवास पात्रता की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग

अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने की मांग को लेकर एक गरीब महिला ने जिलाधिकारी अंबेडकरनगर को...
उत्तर प्रदेश 
पति के भाई के घर रह रही महिला ने लगाई गुहार, आवास पात्रता की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग

18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी बनकर लौटीं सुवर्णा झा

सुवर्णा झा की एंट्री से मचेगा धमाल, तृप्ति और तुलसी की जंग फिर होगी शुरू जब विरानी परिवार दो शादियों...
मनोरंजन 