व्यापार बंधु बैठक में डीएम का बड़ा निर्देश, व्यापारियों के हित को ध्यान रखा जाए
जिन व्यापारियों का पंजीकरण छूटा है, उनका भी पंजीकरण कराए : डीएम निधि गुप्ता
प्रभाकर पाण्डेय
फतेहपुर। जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की आख्या की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त राज्य कर को निर्देशित किया कि व्यापारियों के हित में सरकार द्वारा संचालित नीतियों, योजनाओं का वृहद प्रचार प्रसार कराए ताकि व्यापारियों में जानकारी का अभाव न रह सके और समय से अपने हित का कार्य करा सके। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित से संबंधित विभाग कार्ययोजना बनाकर अपनी–अपनी कार्यशाला कराए। उन्होंने उपायुक्त राज्यकर को निर्देशित किया कि जिन व्यापारियों का पंजीकरण छूटा है, का पंजीकरण कराए।
ये खबर भी पढ़े : अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तारउन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए व जनपद में व्यापार को सुदृढ़ करने के लिए व्यापारियों द्वारा जो शिकायतें व सुझाव दिए गए है संबंधित विभाग के अधिकारी संवेदनशीलता के साथ अमल में लाए। उद्यमियों द्वारा हरिहरगंज पुल के नीचे बनाए जा रहे वेंडिंग जोन में गतिरोध होने पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी एवं व्यापारियों के एक समिति गठित कर यथास्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ज्वालागंज से शांतिनगर तक ट्रैफिक जाम रहता है कि शिकायत पर जिलाधिकारी ने एआरएम, एआरटीओ, ईओ , व्यापारियों की गठितकर रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए। दुग्ध विकास अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उपायुक्त राज्यकर अधिकारी , उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर, व्यापारियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
