जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

वृद्धजनों की चौखट पर पहुँची महुली पुलिस, सुनी पीड़ा… दिया विश्वास कि "आप अकेले नहीं हैं

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आज दिनांक 27.07.2026 को थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में पहुँचकर वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं से आत्मीय मुलाकात की गई ।
टीम ने उनके घर-घर जाकर कुशलक्षेम जानी, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उन्हें यह भरोसा दिलाया कि महुली पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सहायता तथा पुलिस हेल्पलाइन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा संकट की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
इस पहल से भावुक हुए कई वृद्धजनों ने कहा कि "आज पुलिस केवल कानून की नहीं, बल्कि अपनों की तरह हमारी चिंता करने आई है।" उन्होंने महुली पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार का संवाद समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करता है।
थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग का वास्तविक उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक संवेदनशीलता, विश्वास और सहयोग का हाथ बढ़ाना भी है। कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच आत्मीय संबंध स्थापित कर एक सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण का सतत प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल : 28 जुलाई, 2026 अपने काम को प्राथमिकता से करें

मेष- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 28 जुलाई, 2026 अपने काम को प्राथमिकता से करें

CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली- सरकार ने समझौता तोड़ रही

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को चेतावनी दी कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी और गिरफ्तार...
राष्ट्रीय 
CJP की दोबारा आंदोलन की चेतावनी, बोली- सरकार ने समझौता तोड़ रही

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...

बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन

देवरिया।    शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ एवं सतत बनाए रखने की दिशा में शहर के बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर नई...
उत्तर प्रदेश 
   बाबा राघव दास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में बहुप्रतीक्षित आईक्यूएसी का हुआ गठन

हाई रिस्क प्रेगनेंसी में 102 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक

लखनऊ। राजधानी में 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु के लिए जीवन रक्षक...
उत्तर प्रदेश 
हाई रिस्क प्रेगनेंसी में 102 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक