लूट के मामले में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
लूट की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध कट्टा 303 बोर बरामद
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे* के नेतृत्व में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वांछित अभियुक्त नाम पता चन्द्रलोक यादव उर्फ अभिनव प्रताप पुत्र जवाहर लाल निवासी बड़गो थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को लूट की 01 अदद मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध कट्टा 303 बोर के साथ औद्योगिक क्षेत्र के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि दिनाँक 26.07.2026 को वादी राजन गौड़ पुत्र धनश्याम गौड़ निवासी देवमी थाना लालगंज जनपद बस्ती, हा0मु0 मेंहदावल बाईपास थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा जिलाअस्पताल गेट के पास कट्टा दिखाकर वादी की मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
