लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 8वें दिन सोमवार को विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही (कल) मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा में सोमवार को लोक परीक्षा संशोधन विधयेक पेश किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दोपहर 11 बजे पेपर लीक से जुड़ा लोक परीक्षा संशोधन विधयेक को सदन में पेश किया। हालांकि, विपक्षी दलों के भारी हंगामे की वजह से चर्चा नहीं हो पाई। विपक्ष छात्रों की पिटाई के मामले पर बहस के लिए अड़ा रहा।

कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार ये खबर भी पढ़े : कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार

इससे पहले भारी शोर-शराबे के बीच लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे इसके बाद दोपहर 2 बजे और उसके बाद शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद संसद की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है, क्योंकि विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण आज के दिन की कार्यवाही समाप्त हो गई।

लोकसभा की कार्यवाही दिन में तीन बार हंगामे की वजह से स्थगित हो गई। जब भी सदन की कार्यवाही शुरू होती कांग्रेस, सपा के सांसद वेल में बैनर-पोस्टर लेकर पहुंच जाते और नारेबाजी करने लगते। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि बिल पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्षी सांसद सहमति बनाकर आएं। इसके बाद बिरला ने कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और सपा सांसद अखिलेशा यादव से मुलाकात की।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कहा कि "सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) (संशोधन) विधेयक, 2026" पर चर्चा के लिए विपक्ष नारेबाजी क्यों कर रहा है, यह मेरी समझ से परे है। रिजिजू ने कहा कि पूरे देश के युवाओं की नजर इस विधेयक पर है।"

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का राजग सांसदों ने किया स्वागत

दरभंगा के भाजपा सांसद ने मिथिला की पारंपरिक पाग पहनाई नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद...
राष्ट्रीय 
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का राजग सांसदों ने किया स्वागत