लोकसभा में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, नकल और परीक्षा धांधली पर सख्त कानून की तैयारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक पर सख्ती के लिए सरकार सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 यानी एंटी-पेपर लीक बिल पेश करेगी।

इस विधेयक में परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के मामलों पर कड़े कानूनी प्रावधान किए गए हैं। विधेयक पेश होने से पहले केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इसे देश के लिए महत्वपूर्ण दिन बताया।

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने मीडिया से कहा कि देश में अब तक हुई पेपर लीक की घटनाओं और हाल के छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई अहम कदम उठाए और महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। अब उसी दिशा में एक ठोस कानून संसद के सामने लाया जा रहा है।

रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण विधेयक पर सदन में चर्चा में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ इतना सख्त कानून बनाया जा रहा है, इसलिए हंगामे के बजाय सभी दलों को रचनात्मक चर्चा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष चर्चा में भाग लेने के बजाय केवल हंगामा करेगा तो इससे देश में लोगों के बीच क्या संदेश जाएगा।

वहीं, विपक्ष छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। संसद में हंगामे के आसार भी बने हुए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जल संरक्षण अब सिर्फ परियोजना नहीं, राष्ट्रीय संस्कार बनना चाहिए: प्रो. आरके जैन

जल का भविष्य इंजीनियरिंग नहीं, दूरदृष्टि और अनुशासन तय करेंगे भारत का जल संकट नदियों में घटते प्रवाह से अधिक,...
विचार मित्र 
जल संरक्षण अब सिर्फ परियोजना नहीं, राष्ट्रीय संस्कार बनना चाहिए: प्रो. आरके जैन

संपादकीय: अब E20 जनता पार्टी? फॉलोवर्स की बाढ़, सरकार के लिए बड़ी चुनौती

नई डिजिटल पार्टी का नारा है "हमारी कारों पर एक्सपेरिमेंट करना बंद करो! इंडिया फ्यूल की चॉइस चाहता है" हाल...
विचार मित्र 
संपादकीय: अब E20 जनता पार्टी? फॉलोवर्स की बाढ़, सरकार के लिए बड़ी चुनौती

भारत में असहमति के लिए जगह सिमट रही, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का मौलिक अधिकार : जस्टिस उज्जल भुइयां

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने कहा कि गंगा नदी के ऊपर चिकन खाने पर रोक...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
भारत में असहमति के लिए जगह सिमट रही, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का मौलिक अधिकार : जस्टिस उज्जल भुइयां

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल पर ब्रेक, डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी, ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची अब तक जारी नहीं हो सकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल पर ब्रेक, डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी, ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार

उत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले की कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय शातिर टप्पेबाज एवं चोर गिरोह का पर्दाफाश करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

बदायूं के स्कूल में टला बड़ा हादसा, मिड-डे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं के स्कूल में टला बड़ा हादसा, मिड-डे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच...
उत्तर प्रदेश 
छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत