शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

इंटरग्लोब एविएशन, एटरनल, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट का असर आज घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार के दौरान भी नजर आ रहा है। आज पहले घंटे के कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है।

आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में और भी तेजी आई।

अब 31 अगस्त तक चलाई जाएंगी ये 30 स्पेशल ट्रेनें ये खबर भी पढ़े : अब 31 अगस्त तक चलाई जाएंगी ये 30 स्पेशल ट्रेनें

हालांकि पहले आधे घंटे का कारोबार होने के बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में हुई बिकवाली की वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई।

पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत और निफ्टी 0.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट में लिस्टेड दिग्गज कंपनियों में से इंटरग्लोब एवियेशन, एटरनल, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर 3.67 प्रतिशत से लेकर 2.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, ओएनजीसी, विप्रो, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और सिप्ला के शेयर 2.51 प्रतिशत से लेकर 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,807 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,282 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 525 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर चार शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 40 शेयर हरे निशान में और 10 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे। बीएसई का सेंसेक्स आज 549.21 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,608.98 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक गिर कर 76,530.24 अंक के स्तर तक आ गया, लेकिन इसके बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो गई।

लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स उछल कर 76,715.64 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 581.48 अंक की बढ़त के साथ 76,641.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 160.95 अंक यानी 0.68 प्रतिशत उछल कर 23,928.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 30 अंक से अधिक फिसल कर 23,896.70 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे निफ्टी की चाल में तेजी का रुख बन गया।

लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह सूचकांक उछल कर 23,964.50 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में गिरावट का रुख बन गया।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 164.15 अंक की मजबूती के साथ 23,931.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,059.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 102.15 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,767.45 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

संपादकीय: अब E20 जनता पार्टी? फॉलोवर्स की बाढ़, सरकार के लिए बड़ी चुनौती

नई डिजिटल पार्टी का नारा है "हमारी कारों पर एक्सपेरिमेंट करना बंद करो! इंडिया फ्यूल की चॉइस चाहता है" हाल...
विचार मित्र 
संपादकीय: अब E20 जनता पार्टी? फॉलोवर्स की बाढ़, सरकार के लिए बड़ी चुनौती

भारत में असहमति के लिए जगह सिमट रही, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का मौलिक अधिकार : जस्टिस उज्जल भुइयां

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने कहा कि गंगा नदी के ऊपर चिकन खाने पर रोक...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
भारत में असहमति के लिए जगह सिमट रही, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का मौलिक अधिकार : जस्टिस उज्जल भुइयां

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल पर ब्रेक, डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी, ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची अब तक जारी नहीं हो सकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल पर ब्रेक, डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी, ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार

लोकसभा में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, नकल और परीक्षा धांधली पर सख्त कानून की तैयारी

नई दिल्ली। सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक पर सख्ती के लिए सरकार सोमवार को लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षाएं...
राष्ट्रीय 
लोकसभा में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, नकल और परीक्षा धांधली पर सख्त कानून की तैयारी

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल पर ब्रेक, डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी, ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची अब तक जारी नहीं हो सकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल पर ब्रेक, डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी, ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार

अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले की कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय शातिर टप्पेबाज एवं चोर गिरोह का पर्दाफाश करते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अम्बेडकरनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

बदायूं के स्कूल में टला बड़ा हादसा, मिड-डे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं के स्कूल में टला बड़ा हादसा, मिड-डे मील बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच...
उत्तर प्रदेश 
छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत