ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र में तेजी दर्ज की गई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने की वजह से ग्लोबल मार्केट से आज भारतीय बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

Mumbai: महेश ट्यूटोरियल्स के छात्रों के लिए अरिहंत एकेडमी आई आगे! ये खबर भी पढ़े : Mumbai: महेश ट्यूटोरियल्स के छात्रों के लिए अरिहंत एकेडमी आई आगे!

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

पश्चिम एशिया के तनाव की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 7,411.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके विपरीत नैस्डेक ने 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,975.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 293.58 अंक यानी 0.57 प्रतिशत उछल कर 52,240.83 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 97.06 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,736.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,372.28 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 335.88 अंक यानी 1.34 प्रतिशत उछल कर 25,099 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

गिफ्ट निफ्टी 125 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,953 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 215.77 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,179 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,829.39 अंक के स्तर पर आ गया है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,601.46 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 528.60 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 43,126.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,637.06 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत टूट कर 1,633.87 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 0.06 प्रतिशत लुढ़क कर 64,570 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत फिसल कर 6,193.44 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच...
उत्तर प्रदेश 
छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के...
उत्तर प्रदेश 
करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

उत्तर प्रदेश

छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच...
उत्तर प्रदेश 
छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के...
उत्तर प्रदेश 
करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल