कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

समिति ने जांच में सहयोग करने की बात कही

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। कोलकाता की ऐतिहासिक देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति ने आरोप लगाया है कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद समिति को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

समिति का कहना है कि कोलकाता नगर निगम की ओर से वर्ष 2021 में पूजा संचालन के लिए कार्यालय उपलब्ध कराया गया था और उसके सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद हाल के दिनों में बार-बार नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।

समिति के प्रवक्ता सारनाथ घोष ने हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत में बताया कि इसी वर्ष फरवरी में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ था।

चंदननगर: पार्किंग में कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक हिरासत में ये खबर भी पढ़े : चंदननगर: पार्किंग में कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक हिरासत में

नई कमेटी ने कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित करना शुरू किया, लेकिन राज्य में नई सरकार के गठन के बाद कोलकाता नगर निगम की ओर से लगातार नोटिस मिलने लगे।

उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को नगर निगम ने एक और नोटिस जारी कर क्लब और कार्यालय से जुड़े सभी दस्तावेज जमा करने को कहा है।

समिति के पास राज्य सरकार द्वारा दिया गया डीड एग्रीमेंट, लीज से संबंधित कागजात और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। ऐसे में लगभग नौ दशक पुरानी प्रतिष्ठित पूजा समिति से नए सिरे से सभी दस्तावेज जमा कराने की मांग कई सवाल खड़े करती है।

सारनाथ घोष ने कहा कि समिति नगर निगम को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराएगी और जांच में पूरा सहयोग करेगी, लेकिन जिस तरीके से ऐतिहासिक और गैर-राजनीतिक संस्था को बार-बार नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है, वह स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके के कुछ अति वामपंथी विचारधारा से जुड़े लोगों ने नगर निगम के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर समिति को परेशान करने की कोशिश की है।

उनके अनुसार, समिति को राजनीतिक विवादों में घसीटने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि वर्ष 1938 में स्थापित इस पूजा समिति का किसी भी राजनीतिक दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा है।

सारनाथ घोष ने बताया कि देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति लगभग 90 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है और कोलकाता की सबसे प्रतिष्ठित पूजा समितियों में इसकी गिनती होती है।

इसके बावजूद नई सरकार बनने के बाद समिति को तृणमूल कांग्रेस से जोड़कर निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके फंड पर भी कब्जा करने और कंट्रोल करने की कोशिश हो रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच...
उत्तर प्रदेश 
छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के...
उत्तर प्रदेश 
करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

उत्तर प्रदेश

छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच...
उत्तर प्रदेश 
छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के...
उत्तर प्रदेश 
करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल