'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति, जिसे पंचायत सचिव बताया जा रहा है, फिल्मी गाने "जिंदगी इम्तेहान लेती है..." पर नशे की हालत में झूमता और डांस करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पंचायत सचिव किसी निजी कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान वह कथित रूप से नशे की हालत में गाने की धुन पर झूमते नजर आए। वीडियो में कुछ लोग उनके सिर पर पानी डालते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद वह अपने अंदाज में मस्ती करते नजर आते हैं।वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि वीडियो सही पाया जाता है तो सरकारी पद पर बैठे व्यक्ति के आचरण की जांच होनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़े : 3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानीबताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति लंबे समय से माल ब्लॉक में पंचायत सचिव के पद पर तैनात हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो कब और कहां का है तथा उस समय वह सरकारी ड्यूटी पर थे या निजी कार्यक्रम में।फिलहाल प्रशासन की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। तरुण मित्र पोर्टल इस वायरल वीडियो की सत्यता या उसमें किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
