पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पड़ोसी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन डंडे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मो. मुश्ताक, अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली वसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

पहले मारपीट का मुकदमा, फिर मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ी

पुलिस के अनुसार, 24/25 जुलाई 2026 की देर रात ग्राम उम्मेदखेड़ा निवासी महेश रावत घायल अवस्था में गोसाईगंज थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि गांव के शिवा, राजन और पच्चू ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महेश को उपचार के लिए सीएचसी गोसाईगंज भेजा। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 105 (मृत्यु से संबंधित अपराध) बढ़ाकर जांच शुरू की।

इंदिरा नहर के पास से तीनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने तीनों नामजद आरोपियों राजन (21), शिवा (20) और पच्चू (60) को इंदिरा नहर स्थित हबुआ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए तीन डंडे भी बरामद किए।

पूछताछ में किया जुर्म कबूल

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक महेश का उनके घर आना-जाना उन्हें पसंद नहीं था और कई बार मना करने के बावजूद वह आता था। 24 जुलाई को जब शिवा और राजन पच्चू के घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे, तभी महेश वहां पहुंच गया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और दोनों ने पास में पड़े डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।आरोपियों के मुताबिक, शोर सुनकर पच्चू भी बाहर आया। बीच-बचाव के दौरान महेश ने उससे भी गाली-गलौज की, जिसके बाद पच्चू भी घर से डंडा लाकर मारपीट में शामिल हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी

राजन पुत्र सुनील (21 वर्ष), निवासी उम्मेदखेड़ा, थाना गोसाईगंज
शिवा पुत्र दीपू (20 वर्ष), निवासी उम्मेदखेड़ा, थाना गोसाईगंज
पच्चू पुत्र गज्जू (60 वर्ष), निवासी उम्मेदखेड़ा, थाना गोसाईगंज

घटना में प्रयुक्त तीन डंडे

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 91 डॉलर के करीब पहुंचा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में पिछले दो सप्ताह से अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के थमने का असर...
कारोबार 
अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 91 डॉलर के करीब पहुंचा

हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 2 की मौत, 7 घायल

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दो...
हिमाचल 
हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 2 की मौत, 7 घायल

असम में बाढ़ का कहर बरकरार, मृतकों की संख्या 68 पहुंची; 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का पानी अब तेजी से उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों की सूरत पूरी तरह...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर बरकरार, मृतकों की संख्या 68 पहुंची; 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित

मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में सक्रिय मजबूत मौसम प्रणाली के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाने के पांचाल घाट मसेनी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास...
उत्तर प्रदेश 
पांचाल घाट हत्याकांड: पत्नी और बेटे के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए 19 वर्षीय एक...
उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का किया खुलासा

पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पड़ोसी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और इलाज के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तीन डंडे बरामद