अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 91 डॉलर के करीब पहुंचा
दोनों बेंचमार्क में 7% तक की गिरावट दर्ज
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में पिछले दो सप्ताह से अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के थमने का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर भी नजर आ रहा है।
दोनों देशों द्वारा बमबारी रोकने के कारण आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की कीमत में जबरदस्त गिरावट आ गई।
ब्रेंट क्रूड फिसल कर 91 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब पहुंच गया, वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड लुढ़क कर 85 डॉलर के स्तर के करीब आ गया।
आपको बता दें कि सीजफायर खत्म होने के बाद अमेरिका और ईरान दोनों देशों ने एक दूसरे के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए थे।
दोनों देश एक दूसरे के ठिकानों पर लगातार 14 दिन तक बमबारी करते रहे, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई थी।
अब दोनों देशों द्वारा एक दूसरे के ठिकानों पर हमला रोकने के बाद आज के कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई है। आज कच्चे तेल की कीमत में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
इस गिरावट की वजह से ब्रेंट क्रूड लुढ़क कर 91.33 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक गिर गया। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड भी लुढ़क कर 84.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ने आज 6044 डॉलर प्रति बैरल यानी 6.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.94 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।
ट्रेडिंग शुरू होने के बाद इसकी कीमत 7.05 डॉलर प्रति बैरल यानी 7.16 प्रतिशत फिसल कर 91.33 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई। हालांकि बाद में इसकी कीमत में मामूली तेजी भी आई।
भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:15 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 5.71 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 92.67 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
ब्रेंट क्रूड की तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ने आज 5.76 डॉलर प्रति बैरल यानी 6.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की।
कारोबार शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही डब्ल्यूटीआई क्रूड उछल कर 6.40 डॉलर प्रति बैरल यानी 7.07 प्रतिशत लुढ़क कर 84.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसकी कीमत में भी मामूली तेजी दर्ज की गई।
भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:15 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड 5.28 डॉलर प्रति बैरल यानी 5.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 85.19 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
