डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। हमले में एक युवक के पैर में गोली लग गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात करीब एक बजे हर्षित सोनकर निवासी पीर जलील, खटिकाना ने थाना कैसरबाग में सूचना दी कि वह अपने दोस्तों के साथ डायना कैफे गया था। वहां कैफे मालिक और कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। हर्षित ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी।

राज्य चिकित्सा  महाविद्यालय के चिकित्सकों ने किया  किशोरी के गले में हुए ट्यूमर का सफल ऑपरेशन ये खबर भी पढ़े : राज्य चिकित्सा  महाविद्यालय के चिकित्सकों ने किया  किशोरी के गले में हुए ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

इसके बाद हर्षित अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से लौट रहा था। आरोप है कि रतन स्क्वायर के पास पहले से मौजूद आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज व विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान सिराज और रिजवान ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली हर्षित के साथ मौजूद उसके दोस्त अनस के बाएं पैर में लगी।

घायल अनस को तत्काल इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।घटना के संबंध में थाना कैसरबाग में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। मामले की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के...
उत्तर प्रदेश 
करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

कोलकाता। कोलकाता की ऐतिहासिक देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति ने आरोप लगाया है कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता की देशप्रिय पार्क दुर्गोत्सव समिति का आरोप, बार-बार नोटिस देकर किया जा रहा परेशान

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के...
उत्तर प्रदेश 
करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग क्षेत्र में देर रात डायना कैफे में हुए विवाद के बाद रतन स्क्वायर के पास फायरिंग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डायना कैफे विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पैर में गोली, आरोपियों की तलाश में पुलिस