बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से पूरे पश्चिम बंगाल में वर्षा का प्रकोप, कई जिलों में चेतावनी

निम्न दबाव और मानसूनी ट्रफ से मौसम हुआ सक्रिय

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और सक्रिय मानसूनी ट्रफ रेखा के प्रभाव से पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदल गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, कोलकाता के अनुसार, राज्य के अनेक जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा तथा गरज के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में निम्न दबाव का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम तथा दक्षिण 24 परगना जिलों में अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (सात से 20 सेंटीमीटर) होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बांकुड़ा, पुरुलिया तथा पश्चिम बर्धमान जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना तथा पूर्व बर्धमान जिलों में दिनभर आकाश में बादल छाए रहने, रुक-रुक कर मध्यम वर्षा अथवा बौछारें पड़ने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

मध्य एवं उत्तर बंगाल के मैदानी क्षेत्रों में मालदा, उत्तर दिनाजपुर तथा दक्षिण दिनाजपुर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इन जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर बंगाल के पहाड़ी एवं डुआर्स क्षेत्रों में भी मानसूनी गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार तथा कूचबिहार जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिनों के दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

लगातार हो रही वर्षा के कारण दार्जिलिंग और कालिम्पोंग के पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन तथा लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

राज्यभर में वर्षा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जबकि वातावरण में आर्द्रता का स्तर अधिक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच...
उत्तर प्रदेश 
छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के...
उत्तर प्रदेश 
करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

उत्तर प्रदेश

छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच...
उत्तर प्रदेश 
छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के...
उत्तर प्रदेश 
करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल