राज्य चिकित्सा  महाविद्यालय के चिकित्सकों ने किया  किशोरी के गले में हुए ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय  के डॉक्टरों ने 15 वर्षीय किशोरी के गले से जटिल थायराइड ट्यूमर का  सफल ऑपरेशन किया 
 महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. (प्रोफेसर) योगेश कुमार गोयल के कुशल नेतृत्व में जनरल सर्जरी विभाग ने एक बड़ी चिकित्सीय सफलता हासिल की है। डॉक्टरों की टीम ने 15 वर्षीय किशोरी के गले से जटिल थायराइड एडिनोमा ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया।  
15 वर्षीय किशोरी पिछले कई महीनों से अपने गले के सामने वाले हिस्से में गांठ (सूजन) की समस्या से परेशान थी। जिसके बारे पूर्व में कई डॉक्टरों से परामर्श लिया, लेकिन उसे कोई लाभ नहीं हुआ। इसके उपरांत उसने  स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. भरत गुप्ता (सह आचार्य, जनरल सर्जरी विभाग) से ओपीडी में परामर्श लिया। 
डॉ. भरत गुप्ता द्वारा मरीज का संपूर्ण चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद थायराइड ग्रंथि में गांठ का संदेह व्यक्त किया गया। इस लिए बीमारी की सटीक जानकारी के लिए गले का अल्ट्रासाउंड  और सुई द्वारा एफ.एन.ए.सी. की जांच कराई गई।
 जांच रिपोर्ट में मरीज में थायराइड एडिनोमा नामक बीमारी की पुष्टि हुई। उसके बाद बीमारी की गंभीरता को देखते हुए मरीज व उसके तीमारदारों को स्थिति से अवगत कराया गया।और मरीज को सर्जरी हेतु भर्ती किया गया। एनेस्थीसिया विभाग की ओर से जरूरी जांचें पूर्ण करने के बाद मरीज को सर्जरी के लिए फिट पाया गया। दिनांक 23 जून को मरीज का जटिल थायराइड ऑपरेशन हेमिथायरोइडेक्टॉमी  लगभग 1 घंटे में सफलता के साथ संपन्न किया गया।
उक्त ऑपरेशन के लिए सर्जरी विभाग से मुख्य सर्जन डॉ. भरत गुप्ता (सह आचार्य), मार्गदर्शन डॉ. सरीना (विभागाध्यक्ष, जनरल सर्जरी विभाग), सर्जिकल टीम  डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. निखिल एवं डॉ. वत्सल एवं एनेस्थीसिया टीम डॉ. रितु वर्मा (आचार्य) एवं उनकी टीम सहयोग किया गया।
ऑपरेशन के दौरान एवं ऑपरेशन के बाद मरीज को किसी भी प्रकार की जटिलता या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लगभग दो सप्ताह की देखरेख और इलाज के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. (प्रोफेसर) योगेश कुमार गोयल ने इस सफल ऑपरेशन के लिए जनरल सर्जरी विभाग एवं एनेस्थीसिया विभाग की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्रीय नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

उरई। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन कोतवाली क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छत से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छत से उतरते समय गिरने से महिला की मौत, सिर में लगी थी गंभीर चोट

छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

-आगरा में योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना

उत्तर प्रदेश