विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारम्भ 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरुण अग्रवाल

  • आगरा में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

बहराइच। उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारम्भ अवसर पर विकास भवन सभागार में भव्य स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिवानी मंडपम, खंदारी परिसर, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणादायी उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा योजना के मुख्य लाभार्थियों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए।

विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ अपनी योजनाएं लागू कर रही हैं। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। श्रीमती सिंह ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं की एक बड़ी टीम तैयार करें जिससे आने वाले समय में हमारा देश आंतरिक और बाह्य शत्रुओं का दृढ़ता पूर्वक मुकाबला कर सके। 

बाराबंकी का लोधेश्वर महादेव बनेगा हाईटेक तीर्थ, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं ये खबर भी पढ़े : बाराबंकी का लोधेश्वर महादेव बनेगा हाईटेक तीर्थ, श्रद्धालुओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

विशिष्ट अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है वह निस्वार्थ भाव से युवाओं को शिक्षित बनाकर राष्ट्र और समाज को एक मजबूत आधार प्रदान करता है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार ने शक्षकों एवं आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। श्री वर्मा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध हो जाने से सभी शिक्षक ओर बेहतर ढंग से प्रदेश एवं देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देंगे। वर्मा ने सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बधाई देते हुए योजना का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में नोडल अधिकारी व किसान पीजी कॉलेज (स्वायत्तशासी संस्था) के प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना तथा मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक कुमार जायसवाल, किसान पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, प्रो. मोहम्मद उस्मान, प्रो. ओ.पी. सोनी,  प्रो. सूर्यभान रावत, डॉ. किशुनवीर, डॉ. राजू निगम, डॉ. डिम्पल जैन एवं डॉ. आनन्द श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा लाभार्थीगण मौजूद रहे। 

कार्यक्रम का संचालन किसान पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. नीरज पाण्डेय ने किया। डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। समारोह के अन्त में मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं उपस्थित महानुभावों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

बख्शी का तालाब। में स्थित जीसीआरजी गर्ल्स कॉलेज के पास रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को...
उत्तर प्रदेश 
लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

संपादकीय: प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया; युवा शक्ति की वैश्विक गूंज

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में क्या कहा जा रहा है यह हमारे लिये एक आवश्यक...
विचार मित्र 
संपादकीय: प्रदर्शनों पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया; युवा शक्ति की वैश्विक गूंज

युवा देश की चुनौतियों और समाधानों से जुड़े, बनाए भविष्य को उज्जवल :मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ के प्रतिभागियों के साथ संवाद किया और...
राष्ट्रीय  राज्य 
युवा देश की चुनौतियों और समाधानों से जुड़े, बनाए भविष्य को उज्जवल :मोदी

तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

विशेषज्ञों ने ऊर्जा और खनन क्षेत्र की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक...
उत्तर प्रदेश 
तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

इटावा ।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा पहुंचकर नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने समाजवादी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश

लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

बख्शी का तालाब। में स्थित जीसीआरजी गर्ल्स कॉलेज के पास रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को...
उत्तर प्रदेश 
लव जिहाद की कोशिश, इलाके में भारी आक्रोश, बीकेटी थाने पहुंचा मामला

तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

विशेषज्ञों ने ऊर्जा और खनन क्षेत्र की केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में परियोजना क्रियान्वयन, परिसंपत्ति प्रबंधन और संगठनात्मक...
उत्तर प्रदेश 
तीसरे भारत सीपीएसई परामर्श सम्मेलन 2026 का सफल समापन, क्षमता विकास और सार्वजनिक क्षेत्र सुधार पर मंथन

इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

इटावा ।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा पहुंचकर नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उन्होंने समाजवादी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इटावा में गरजे योगी समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना

गंगा बैराज पर पुलिस का शिकंजा, बिना नम्बर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच

उन्नाव। गंगाघाट थाना क्षेत्र की गंगा बैराज चौकी पर रविवार को चौकी प्रभारी मान सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
गंगा बैराज पर पुलिस का शिकंजा, बिना नम्बर प्लेट और संदिग्ध वाहनों की हुई सघन जांच