इस्तीफा नहीं, पेपर लीक रोकने की स्थायी नीति बनाए सरकार: धनंजय सिंह

बोले-सिर्फ मंत्री बदलने से नहीं रुकेगा खेल, केंद्र और राज्यों को मिलकर एक एजेंसी से करानी चाहिए परीक्षाएं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

गोंडा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जारी सियासी बहस के बीच गोंडा पहुंचे जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सरकार से परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि सिर्फ इस्तीफे से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर स्थायी नीति बनानी होगी।

एक कार्यक्रम में शामिल होने गोंडा आए धनंजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि 30-35 वर्षों से यह स्थिति देख रहा हूं। यदि ठोस व्यवस्था नहीं बनाई गई तो आगे भी पेपर लीक होते रहेंगे।

वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी ये खबर भी पढ़े : वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर परीक्षा प्रणाली के लिए एक समान नीति बनाए। उनका कहना था कि वर्तमान में अलग-अलग एजेंसियों द्वारा परीक्षाएं कराए जाने से अनियमितताओं की संभावना बढ़ जाती है। सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं का संचालन एक सक्षम केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से किया जाए, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

धनंजय सिंह ने कहा कि सीडीएस और एनडीए जैसी सैन्य परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं लगभग नहीं सुनाई देतीं, इसलिए उसी तरह की सुरक्षित व्यवस्था अन्य परीक्षाओं में भी लागू की जानी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि "आज धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन क्या इससे पेपर लीक बंद हो जाएगा? नहीं। आज एक मंत्री जाएगा, कल दूसरे के इस्तीफे की मांग उठेगी। समाधान इस्तीफा नहीं, बल्कि मजबूत और स्थायी व्यवस्था है।"

पूर्व सांसद ने सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करना लोकतंत्र की मजबूती है। सरकारें जनता की आवाज सुनती हैं, इसलिए सरकार को बधाई देता हूं कि उसने जनता की भावना का सम्मान किया। हालांकि उन्होंने दोहराया कि अब सबसे बड़ी जरूरत ऐसी नीति बनाने की है, जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर हमेशा के लिए रोक लग सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कारगिल विजय दिवस पर वीरांगंना को किया सम्मानित, शहीद को दी पुष्पांजलि

   बदायूं। रविवार को कारगिल विजय दिवस समारोह जिलाधिकारी कार्यालय बदायूं में शहीद स्मारक वाटिका में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस पर वीरांगंना को किया सम्मानित, शहीद को दी पुष्पांजलि

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी की सफाई व्यवस्था की खुली पोल

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।...
उत्तर प्रदेश 
 गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी की सफाई व्यवस्था की खुली पोल

मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्तियों को मिलेगी निशुल्क सहायता

लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ,नालसा की ओर से "लीगल सर्विसेज टू पर्सन्स विद मेंटल इलनेस एंड पर्सन्स विद इंटेलेक्चुअल...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्तियों को  मिलेगी निशुल्क सहायता

गाजियाबाद में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, श्रीकृष्ण लीलाओं और सुदामा चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन

गाजियाबाद। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शनिवार को। सप्तम एवं अंतिम दिवस...