सपा मुख्यालय में आरक्षण दिवस को संविधान मान स्तंभ दिवस के रूप में मनाया

अखिलेश बोले- संविधान ही आरक्षण की ढाल और कवच

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ रविवार समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिला कार्यालयों पर आरक्षण दिवस को संविधान मान स्तंभ दिवस के रूप में मनाया गया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि आज ही के दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित ‘आरक्षण’ को कोल्हापुर के परम आदरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था। इसी दिन ‘आरक्षण देने का शुभारंभ’ हुआ था।

‘सामाजिक न्याय’ की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर  के सद्प्रयासों से हमारे संविधान में एक जन अधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना और देश के लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत भी। इसके लिए हर वर्ष ‘26 जुलाई’ से अधिक ऐतिहासिक अवसर और क्या हो सकता है।

सीएम योगी ने आगरा में अपने दो दिवसीय दौरे में 342 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी ने आगरा में अपने दो दिवसीय दौरे में 342 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

उन्होंने कहा कि विचार को सही में लागू करना ही  सबसे बड़ा और प्रभावशाली उदाहरण होता है, जो परम आदरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने इस दिन लागू करके दिखलाया था। यादव ने कहा कि इसके पीछे मूल भावना यही है कि ‘संविधान-मानस्तंभ’ वस्तुतः ‘पीडीए-प्रकाशस्तंभ’ के रूप में हमारे ‘सामाजिक न्याय के राज’ की स्थापना के संकल्प का मार्ग सदैव प्रकाशित और प्रशस्त करता रहे। जब संविधान बचेगा तभी आरक्षण बचेगा। संविधान ही ढाल है, संविधान ही कवच है।

संविधान ही गैर बराबरी दूर करके समता-समानता को सुनिश्चित करेगा और हमारे ‘बंधु राष्ट्र’ बनाने के ‘महा-संकल्प’ को भी पूरा करेगा।  प्रदेश मुख्यालय के साथ ही लखनऊ महानगर कार्यालय कैसरबाग  में ‘‘आरक्षण दिवस‘‘ ‘‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस‘‘ के रूप में बनाया गया. मुख्य अतिथि प्रो. रमेश दीक्षित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी एवं संचालन महानगर महासचिव गौरव सिंह यादव ने किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 26 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat)...
उत्तर प्रदेश 

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर,। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद...

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संत कबीर नगर।* कारगिल विजय दिवस' के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर, संत कबीर नगर जिले में अमर बलिदानियों...

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भव्य शुभारंभ किया गया

संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा...

सरकार ने दी बदायूं से लखनऊ सीधी ट्रेन की सौगात, केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ

बदायूं। पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के उझानी रेलवे स्टेशन पर रविवार को आयोजित समारोह में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक...