एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, 26 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat) प्लेटफॉर्म द्वारा आयोजित *विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–2026* के अंतर्गत आज  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश भर के युवा प्रतिभागियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेरणादायी संवाद किया। 

इस अवसर पर देशभर के लगभग 250 स्थानों से कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। 
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद के एनआईसी सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया, जिसमें युवा स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए  प्रधानमंत्री  के प्रेरणादायी संबोधन को देखा और सुना।
उल्लेखनीय है कि माय भारत पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता में देशभर के 03 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का चयन विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम–2026 के लिए किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के चयनित सीमावर्ती गांवों का भ्रमण किया तथा वहां स्थानीय समुदायों के साथ रहकर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में सहभागिता की।
सीमावर्ती गांवों में प्रवास के दौरान प्रतिभागियों ने स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं को निकट से जाना, स्थानीय परिवारों के साथ संवाद स्थापित किया तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान, स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता, वृक्षारोपण, युवा संवाद, स्थानीय कारीगरों एवं ग्रामवासियों से संवाद जैसी अनेक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया। इस अनुभव ने युवाओं में राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता तथा सीमावर्ती गांवों के महत्व के प्रति नई समझ और प्रेरणा का संचार किया। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने संवाद के दौरान प्रतिभागियों के अनुभव सुने तथा सीमावर्ती गांवों को "देश के प्रथम गांव" बताते हुए युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में भी यूपीआई, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है और इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
जनपद संत कबीर नगर के प्रतिभागी देव प्रकाश, जिन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों का भ्रमण किया था, वर्तमान में पुणे से वर्चुअल माध्यम द्वारा  प्रधानमंत्री के संवाद में शामिल हुए। वहीं जनपद संत कबीर नगर में आयोजित कार्यक्रम में गौरी पांडेय, राधा शुक्ला, अजय कुमार, रविशंकर, राज प्रसून, विनोद सोनी सहित 22 युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी संबोधन को सुना तथा कार्यक्रम से प्रेरणा प्राप्त की।
इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवा स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए माय भारत के माध्यम से उपलब्ध राष्ट्र सेवा के अवसरों की जानकारी दी तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी एवं असिस्टेंट प्रोग्राम असिस्टेंट (APA) की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल एवं निर्बाध लाइव प्रसारण हेतु एनआईसी (NIC) की ओर से एडीआईओ बृजेंद्र यादव एवं एनएफई विपिन जायसवाल द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

 राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों की जीत ये खबर भी पढ़े :  राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों की जीत

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

एयर इंडिया की चेक-इन सुविधा अब नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर भी उपल्बध

नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने दिल्ली मेट्रो चेक-इन सर्विस के साथ अब नई दिल्ली और...
कारोबार 
एयर इंडिया की चेक-इन सुविधा अब नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर भी उपल्बध

जयपुर के होटल में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, दो साथी फरार

जयपुर। बिंदायका थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कमरे के भीतर 21...
राजस्थान 
जयपुर के होटल में 21 वर्षीय युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, दो साथी फरार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान: बोह आपदा प्रभावित परिवारों को 8.50 लाख तक की सहायता

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने की घटना से...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान: बोह आपदा प्रभावित परिवारों को 8.50 लाख तक की सहायता

झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

झांसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को निवाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

एडीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर, 26 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat)...
उत्तर प्रदेश 

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर,। प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 शासन एवं जनपद...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों/कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संत कबीर नगर।* कारगिल विजय दिवस' के ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर, संत कबीर नगर जिले में अमर बलिदानियों...
उत्तर प्रदेश 
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि