राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों की जीत

बोले- प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर इसे छात्रों की जीत बताया। उन्होंने अपने छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कहा कि उनका कार्यक्रम जारी रहेगा और हम लंबे समय से उठाए जा रहे मुद्दों को वे आगे भी उठाते रहेंगे।

राहुल गांधी ने आज दूसरी बार पत्रकार वार्ता करते हुए कहा देश की शिक्षा व्यवस्था की कभी दुनिया में तारीफ होती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से इस पर कब्जा किया जा रहा है। अब सरकार को शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। राहुल ने छात्रों की दो और मांगों को दोहराते हुए कहा कि छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर कड़ा एक्शन होना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सभी छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था तत्काल वापस लिया जाए :संघर्ष समिति ये खबर भी पढ़े : वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग व्यवस्था तत्काल वापस लिया जाए :संघर्ष समिति

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य छात्रों के आंदोलन को पूरे दिल से समर्थन देना था और हमने यह किया है। हम यहां भारत के छात्रों की रक्षा करने और भारत के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हैं। यह लड़ाई अतीत और भविष्य के बीच है।

राहुल गांधी ने छात्रों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी तरफ से जो भी समर्थन चाहिए, वह देने के लिए तैयार हैं। हमारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम जारी रहेगा और हम लंबे समय से उठाए जा रहे मुद्दों को आगे भी उठाते रहेंगे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

बच्ची की रोबोटिक थायराइड सर्जरी कर किया कीर्तिमान स्थापित

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने छह वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी कर एक नया...
उत्तर प्रदेश 
बच्ची की रोबोटिक थायराइड सर्जरी कर किया कीर्तिमान स्थापित

अलीगंज अग्निकांड: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध ढांचा गिराना शुरू

32 दिन बाद एक्शन में दिखा एलडीए लखनऊ। शनिवार अलीगंज क्षेत्र में एलडीए ने बिल्डिंग को ढहने का काम शुरू...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध ढांचा गिराना शुरू

मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर परेड

लखनऊ। मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स ,एमओबीसी-258 के सफल समापन पर ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज ,ओटीसी, आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज,...