रिश्ते को कलंकित कर सगी बहन को पत्नी बनाकर हड़पी भाई की 30 लाख की जमीन

फर्जी दस्तावेज बनाकर बेची वर्ष  2015 मृत अविवाहित भाई की जमीन,महिला समेत तीन शातिर गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सुशांत गोल्फ सिटी और निगोहां थाना पुलिस की संयुक्त सतर्कता से हत्थे चढ़ें आरोपी
मोहनलालगंज , लखनऊ l ​कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मृत भाई को शादीशुदा दिखाकर और अपनी ही बहन को उसकी पत्नी बनाकर पैतृक जमीन बेचने वाले तीन शातिर आरोपियों को निगोहां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इस फर्जीवाड़े के जरिए करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति बेचकर अवैध लाभ कमाया था।
 
​पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को सुशांत गोल्फ सिटी के मलूकपुर ढकवा निवासी शांति देवी पत्नी स्व. सर्वेश कुमार ने मोहनलालगंज थाने में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना में निगोहां थाने के उपनिरीक्षक संदीप कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही थी।
 
​क्या था पूरा मामला और फर्जीवाड़े का तरीका,,,,,,,,
​पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजपाल के भाई प्रेमचंद्र की वर्ष 2015 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी,  प्रेमचंद्र अविवाहित थे  वर्ष 2018 में पिता शत्रोहन की मृत्यु के बाद संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ।​इसके बाद राजपाल ने अपनी बहन गुड़िया और सुमन देवी उर्फ जमुना देवी के साथ मिलकर साजिश रची योजना के तहत वर्ष 2020 से 2022 के बीच सुमन देवी को मृतक प्रेमचंद्र की पत्नी दर्शाते हुए फर्जी पहचान पत्र व दस्तावेज तैयार कराए गए। इन्हीं जाली दस्तावेजों के आधार पर न्यायालय में वरासत दर्ज कराने का दावा ठोंका गया।​ वर्ष 2023 में फर्जी पहचान पत्र के सहारे प्रेमचंद्र के हिस्से की पैतृक भूमि सुमन देवी के नाम दर्ज करा ली गई।
 
इसके बाद वर्ष 2024 में उक्त भूमि को 'पीके कंस्ट्रक्शन' के प्रोपराइटर कमलेश कुमार को लगभग 30 लाख रुपये में बेच दिया गया। बिक्री से मिले रुपये आरोपियों ने आपस में बांट लिए। निगोहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसपुर ठट्ठा स्थित खेल मैदान के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदलकर छिपे हुए थे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

बच्ची की रोबोटिक थायराइड सर्जरी कर किया कीर्तिमान स्थापित

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने छह वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी कर एक नया...