सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

संदीप यादव

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल महिला की शनिवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के निधन के साथ ही चार बेटियों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया। घटना से गांव में मातम पसरा है। घसा कल्यानपुर निवासी शिमला देवी शुक्रवार दोपहर गांव के ई-रिक्शा चालक बृजेश के वाहन से अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ गढ़िया रंगीन बाजार जा रही थीं। दोपहर करीब तीन बजे घसा कल्यानपुर के पास सामने से आ रहे तेल टैंकर से ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना गढ़िया रंगीन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल शिमला देवी समेत दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान शिमला देवी ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार शिमला देवी के पति शैलेंद्र सिंह उर्फ पप्पू का भी इसी वर्ष निधन हो चुका है। अब परिवार की चारों बेटियां पूरी तरह अनाथ हो गई हैं। सबसे छोटी बेटी दामिनी विवाह योग्य है। एक ही वर्ष में माता-पिता दोनों को खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर आंख नम है और लोग बेटियों के भविष्य को लेकर चिंता जता रहे हैं। थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है। दो घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

शिमला: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुक्खू बोले- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

शिमला। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शिमला में शनिवार को कांग्रेस की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया।...
हिमाचल 
शिमला: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुक्खू बोले- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

कटघोरा में आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई कर रहे तीन ग्रामीणों की मौत

कोरबा/कटघोरा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत...
छत्तीसगढ़ 
कटघोरा में आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई कर रहे तीन ग्रामीणों की मौत

दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत छातागढ़ के पास शिवनाथ नदी के तेज बहाव में...
छत्तीसगढ़ 
दुर्ग: जन्मदिन की खुशी बदली मातम में, नदी में डूबे दो बच्चों में एक का शव बरामद

उत्तर प्रदेश

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ,क्वीन मैरी में विभागाध्यक्ष प्रो. अंजू अग्रवाल और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक