शिमला: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुक्खू बोले- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

छात्रों के अधिकार और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शिमला में शनिवार को कांग्रेस की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च का नेतृत्व मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया। इसमें माकपा कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

कैंडल मार्च इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर से शुरू हुआ और स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा।

अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा ये खबर भी पढ़े : अब बच्चों की पीठ पर नहीं पड़ेगा ज्यादा बोझ, स्कूल बैग के वजन पर तय हुई सीमा

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामले को लेकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह कैंडल मार्च विभिन्न दलों के सहयोग से आयोजित किया गया है।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे छात्रों को न्याय दिलाने के लिए यह एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता न्याय की इस लड़ाई में संघर्ष कर रहे युवाओं के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए, जिससे युवाओं को उनकी मेहनत का सही परिणाम मिल सके। उन्होंने नीट परीक्षा विवाद के कारण आत्महत्या करने वाले युवाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।

भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन आयोग से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में भी पेपर लीक के मामले सामने आए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन आयोग को भंग किया और उसके स्थान पर राज्य चयन आयोग का गठन किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया।

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को आवाज दी है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है, जिससे युवाओं का भरोसा कायम रह सके।

मुख्यमंत्री ने कैंडल मार्च के सफल आयोजन के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) और आम जनता का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक कुलदीप राठौर और संजय रतन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, महासचिव विनोद जिंटा, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षदों सहित कांग्रेस और सीपीआईएम के नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

शिमला: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुक्खू बोले- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

शिमला। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शिमला में शनिवार को कांग्रेस की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया।...
हिमाचल 
शिमला: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुक्खू बोले- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

कटघोरा में आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई कर रहे तीन ग्रामीणों की मौत

कोरबा/कटघोरा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत...
छत्तीसगढ़ 
कटघोरा में आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई कर रहे तीन ग्रामीणों की मौत

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला