देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

QR कोड के जरिए शिकायत और फीडबैक की सुविधा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और पर्यटन, कला-संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार साेनू की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में देवघर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभागवार तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

मंत्री ने निर्देश दिया कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले राजकीय श्रावणी मेले से पूर्व 28 जुलाई तक सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित जलार्पण की सुविधा मिल सके।

50 करोड़ रु के ऋण घोटाला मामले में संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से जमानत ये खबर भी पढ़े : 50 करोड़ रु के ऋण घोटाला मामले में संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से जमानत

उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी से श्रद्धालु अच्छी स्मृतियों के साथ लौटें, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेले के दौरान आउट ऑफ टर्न, वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को पुनः तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

मंत्री ने मेला क्षेत्र में एआई आधारित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, एआई कैमरे, फेस रिकॉग्निशन सिस्टम, एआई ट्रैफिक मैनेजमेंट, ड्रोन निगरानी, हाई क्वालिटी एएनपीआर कैमरे, हेड काउंटिंग सिस्टम, चैटबॉट हेल्पलाइन, डिजिटल पवेलियन तथा क्यूआर कोड आधारित शिकायत एवं फीडबैक प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि क्यूआर कोड के माध्यम से श्रद्धालु अपनी शिकायत या सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य केंद्र, सूचना एवं सहायता केंद्र, टेंट सिटी, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, साफ-सफाई, कूड़ा उठाव, विद्युत आपूर्ति एवं वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था को चौबीसों घंटे सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।

गर्मी और उमस को देखते हुए मिस्ट कूलिंग सिस्टम एवं इंद्र वर्षा (वॉटर स्प्रे सिस्टम) की संख्या बढ़ाने और देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।

बैठक में देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुण्डी विधायक देवेन्द्र कुंवर सहित विभिन्न विभागों के सचिव, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और आगंतुकों का स्वागत अब राजस्थानी संस्कृति की अनुपम छटा के साथ...
राजस्थान 
'वेस्ट टू आर्ट' थीम से सजेगा जयपुर, शहर के तीन प्रवेश मार्गों पर बनेंगे सांस्कृतिक स्वागत द्वार

दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, होने वाली दुल्हन गंभीर घायल

देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

देवघर। आगामी विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में नगर विकास और...
झारखंड 
देवघर श्रावणी मेला 2026 में AI तकनीक का इस्तेमाल, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन से होगी निगरानी

शिमला: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुक्खू बोले- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

शिमला। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शिमला में शनिवार को कांग्रेस की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया।...
हिमाचल 
शिमला: नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुक्खू बोले- युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं

कटघोरा में आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई कर रहे तीन ग्रामीणों की मौत

कोरबा/कटघोरा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोरा-छुरी गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत...
छत्तीसगढ़ 
कटघोरा में आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई कर रहे तीन ग्रामीणों की मौत

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला

लखनऊ। अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में नर्सिंग अधिकारियों की भूमिका...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला