डिमना झील में दो डॉक्टरों के डूबने से हड़कंप, बचाव अभियान में जुटी पुलिस और गोताखोर

डिमना लेक में शुक्रवार तड़के हुआ हादसा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। बोडाम थाना क्षेत्र स्थित शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार तड़के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर झील के गहरे पानी में डूब गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भी चिंता और शोक का माहौल है। पुलिस, प्रशासन, स्थानीय गोताखोरों और राहत-बचाव दल की टीमें लगातार दोनों डॉक्टरों की तलाश में जुटी हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर—सक्षम, समीर और उनके साथी यश शुक्रवार तड़के तीन बजे कार से डिमना लेक घूमने पहुंचे थे।

तीनों रेडियल गेट के नीचे बने तालाबनुमा हिस्से के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान एक डॉक्टर का मोबाइल फोन पानी में गिर गया। मोबाइल निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी में उतर गया और देखते ही देखते डूबने लगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ

उसे बचाने के लिए दूसरा डॉक्टर भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी गहराई में समा गया। तीसरा साथी यश किसी तरह खुद को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहा।

घटना के तुरंत बाद यश ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और बोडाम थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।

शुक्रवार सुबह से झील में व्यापक स्तर पर खोजबीन की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों डॉक्टरों का कोई पता नहीं चल सका था।

बताया जा रहा है कि रेडियल गेट के नीचे बना यह तालाबनुमा गड्ढा काफी गहरा है और पानी की स्थिति भी सामान्य नहीं होने के कारण राहत एवं बचाव अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गोताखोर लगातार गहराई में तलाश कर रहे हैं, वहीं आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बचाव संसाधनों की भी मदद ली जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया।

बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी डिमना लेक पहुंच गए। अपने साथियों के लापता होने की खबर से अस्पताल परिसर में भी मायूसी छा गई है।

पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

दोनों डॉक्टरों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही अभियान में सफलता मिलेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा ज्यादातर जगहों पर कमजोरी का रुख...
कारोबार 
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड में गुरुवार को हुए चाकू हमले के बाद इज़राइल...
अंतर्राष्ट्रीय 
मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

नई दिल्ली: टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और सऊदी अरब की सऊदिया एयरलाइंस ने अपनी रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने...
कारोबार 
एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

उत्तर प्रदेश

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु