बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से गार्ड और उसके बेटे की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सिटी गार्डन में गार्ड के पद पर कार्यरत बाबूलाल (55) और उनके पुत्र धीरू(30 )के रूप में हुई है। बाबूलाल सिटी गार्डन परिसर में बने एक कमरे में रहते थे। गुरुवार को उनका बेटा धीरू उनसे मिलने आया था। देर रात दोनों किसी कारणवश बिजली के करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई।

परिजन धर्मपाल ने बताया कि रात करीब 10.45 बजे पड़ोसियों का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनके घर में कमरे के भीतर से कुछ आवाजें आ रही थीं, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला।

अनहोनी की आशंका पर आसपास के लोगों ने सिटी गार्डन का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर बाबूलाल और धीरू अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों किन परिस्थितियों में करंट की चपेट में आए। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हर पहलू की जांच कर रही है।

इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने शुक्रवार को बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि सिटी गार्डन में दो व्यक्तियों को करंट लग गया है।

जनगणना के तहत डीसीएचबी कार्य का प्रशिक्षण, लेखपालों को दी गई मोबाइल ऐप की जानकारी ये खबर भी पढ़े : जनगणना के तहत डीसीएचबी कार्य का प्रशिक्षण, लेखपालों को दी गई मोबाइल ऐप की जानकारी

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जंतर मंतर : कद, काठी और लाठी

डॉ सुरेश कुमार मिश्रा 'उरतृप्त'
विचार मित्र 
जंतर मंतर : कद, काठी और लाठी

संपादकीय: फिर बढ़ा टैरिफ! 'अमेरिका फर्स्ट' का नया दांव

भारत के लिए 'राहत' और 'चिंता' का मिश्रित संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापारिक नीतियों ने एक बार फिर...
विचार मित्र 
संपादकीय: फिर बढ़ा टैरिफ! 'अमेरिका फर्स्ट' का नया दांव

वैश्विक दबाव से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 886 अंक लुढ़का; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी और कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से...
कारोबार 
वैश्विक दबाव से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 886 अंक लुढ़का; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा ज्यादातर जगहों पर कमजोरी का रुख...
कारोबार 
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु