मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड में गुरुवार को हुए चाकू हमले के बाद इज़राइल और न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोरान मम्दानी के बीच राजनीतिक विवाद गहरा गया है।

इज़राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने इस घटना को "भयानक यहूदी-विरोधी हमला" बताते हुए आरोप लगाया कि मेयर के बयानों ने ऐसा माहौल बनाया, जिसमें यहूदियों को निशाना बनाया जा रहा है।

रूस की अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क रशिया टुडे (आरटी)
के मुताबिक, न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि हमले में एक यहूदी और एक एशियाई व्यक्ति घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने 51 वर्षीय राउल मोरालेस को हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त जेसिका टिश ने बताया कि पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने दोनों हमलों के दौरान कथित तौर पर "अल्लाहु अकबर" का नारा लगाया था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह घटना नफरत से प्रेरित अपराध के दायरे में आती है। अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध की मानसिक स्थिति भी जांच का एक पहलू है।

न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोरान मम्दानी ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि गवाहों और पीड़ितों ने हमलावर को "अल्लाहु अकबर" चिल्लाते हुए सुना था। उन्होंने कहा कि "हमारे शहर में ऐसे नफरत भरे और घिनौने हमलों के लिए कोई जगह नहीं है।"

इज़राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह हिंसा अचानक नहीं हुई, बल्कि इज़राइल के खिलाफ लंबे समय से की जा रही कथित भड़काऊ बयानबाजी का परिणाम है।

मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा ये खबर भी पढ़े : मोल्दोवा में भारत की राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में भोज, आज से शुरू होगा उत्तर मैसेडोनिया का दौरा

उन्होंने मेयर मम्दानी से यहूदी-विरोध के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने और न्यूयॉर्क के यहूदी समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

गाैरतलब है कि, डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता ज़ोरान मम्दानी पहले भी इज़राइल की गाज़ा नीति की तीखी आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने इज़राइल पर गाज़ा में नरसंहार का आरोप लगाया था और अमेरिकन-इज़राइल पब्लिक अफेयर्स कमेटी (एआईपीएसी) की भी आलोचना की थी।

उनकी इन टिप्पणियों को लेकर कुछ यहूदी संगठनों ने उन्हें यहूदी-विरोधी करार दिया, हालांकि मम्दानी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह हर प्रकार के यहूदी-विरोध के खिलाफ हैं और न्यूयॉर्क के यहूदी समुदाय की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस बीच, न्यूयॉर्क पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और हमले के पीछे के वास्तविक मकसद का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वैश्विक दबाव से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 886 अंक लुढ़का; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी और कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से...
कारोबार 
वैश्विक दबाव से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 886 अंक लुढ़का; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा ज्यादातर जगहों पर कमजोरी का रुख...
कारोबार 
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड में गुरुवार को हुए चाकू हमले के बाद इज़राइल...
अंतर्राष्ट्रीय 
मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु