नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद
लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर की रिवॉल्वर, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और रिवॉल्वर होल्स्टर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार गुप्ता अपनी टीम के साथ चिलौली अंडरपास के पास गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नरौना चौराहे पर एक व्यक्ति ने फायरिंग की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक प्रताप सिंह (35) निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, आईआईएम रोड, थाना सैरपुर, लखनऊ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी कमर में लगे होल्स्टर से एक .32 बोर की रिवॉल्वर, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी हथियार का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
ये खबर भी पढ़े : 43 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स ने किया यूपी-112 मुख्यालय का भ्रमण, समझी आपातकालीन सेवाओं की आधुनिक कार्यप्रणालीजांच में पता चला कि बरामद रिवॉल्वर का लाइसेंस राधेश्याम नामक व्यक्ति के नाम पर जारी है। पुलिस ने संबंधित लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेज दी है और मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।काकोरी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 236/2026 के तहत धारा 125 बीएनएस तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
