झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार की रात महिला प्रधान के बेटे के सिर में सटाकर गोली मार दी।

वारदात उस समय हुई, जब वह अपने चार दोस्तों के साथ खाना खा रहा था। घटना के बाद हमलावर पार्किंग में पहले से बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया।

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना ये खबर भी पढ़े : यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन टीमें गठित कर दी हैं।

मृतक की पहचान गरौठा थाना क्षेत्र के हैवतपुरा गांव निवासी संजय सिंह उर्फ संजू (33) के रूप में हुई। उसकी मां रामदेवी गांव की प्रधान हैं।

संजय अविवाहित था और पिछले छह वर्षों से झांसी में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही कचहरी में अधिवक्ता दशरथ सिंह के यहां मुंशी का काम करता था।

संजय के दोस्त शिवम ने बताया कि गुरुवार शाम वह एडवोकेट दशरथ सिंह और उनके मित्र एडवोकेट नारायण ओझा के साथ दतिया स्थित पीतांबरा पीठ दर्शन के लिए गया था।

लौटते समय सभी लोग इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचे। संजय ने अपने मित्र धर्मेंद्र को भी वहीं बुला लिया।

पांचों लोग खाना लगभग खत्म कर चुके थे, तभी काले कपड़े पहने एक युवक रेस्टोरेंट के अंदर आया और संजय के सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।

गोली चलने से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। आरोपित तमंचा लहराते हुए बाहर भागा। पार्किंग में मौजूद गार्ड ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बिना नंबर की बाइक पर सवार अपने साथी के साथ फरार हो गया।

दोस्तों ने गंभीर रूप से घायल संजय को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रेस्टोरेंट संचालक वंश ने बताया कि घटना के समय कई अन्य ग्राहक भी मौजूद थे।

गोली चलने के बाद लोग खाना छोड़कर बाहर भाग निकले। सूचना मिलते ही नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस रेस्टोरेंट व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मृतक के बड़े भाई सर्वेश ने बताया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। प्रधानी को लेकर भी कोई विवाद नहीं चल रहा था।

संजय कभी-कभार ही गांव आता था और झांसी में रहकर पढ़ाई के साथ जमीन संबंधी काम भी देखता था। परिवार को यह नहीं पता कि उसकी हत्या किसने और किस वजह से की।

देर रात घटना स्थल समेत मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

सीसीटीवी फुटेज और अन्य अहम सुरागों के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा ज्यादातर जगहों पर कमजोरी का रुख...
कारोबार 
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड में गुरुवार को हुए चाकू हमले के बाद इज़राइल...
अंतर्राष्ट्रीय 
मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

नई दिल्ली: टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और सऊदी अरब की सऊदिया एयरलाइंस ने अपनी रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने...
कारोबार 
एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

उत्तर प्रदेश

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु