यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। यह पूर्वानुमान शुक्रवार सुबह

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जारी किया है। इसके ही मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की अपील किया है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस. एन. सुनील पांडेय ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, रायबरेली.

अमेठी, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, कौशाम्बी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज.

चाइल्ड लाइन ने दी विभिन्न क्षेत्रों में सहायता  ये खबर भी पढ़े : चाइल्ड लाइन ने दी विभिन्न क्षेत्रों में सहायता 

हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली और बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसलिए खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।

डॉ. एस. एन. सुनील पांडेय का कहना है कि प्रयागराज और आसपास के जिलों में अगले कुछ घंटों तक मौसम सक्रिय रहेगा। गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

किसान खेतों में कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतें और मौसम सामान्य होने के बाद ही कृषि कार्य करें। आमजन भी बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।"

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रतलाम-मंदसौर समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आज शुक्रवार को श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर...
मध्य प्रदेश 
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रतलाम-मंदसौर समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

अनशन खत्म, लेकिन आंदोलन जारी रखने का ऐलान; सीजेपी ने दोहराई इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक देर रात अपना 26 दिनों से चला आ रहा अनशन तोड़ दिया।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
अनशन खत्म, लेकिन आंदोलन जारी रखने का ऐलान; सीजेपी ने दोहराई इस्तीफे की मांग

संतोष ओवरसीज पर ईडी का शिकंजा, 450 करोड़ के लोन फ्रॉड में कई राज्यों में रेड

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 450 करोड़ बैंक ऋण धोखाधड़ी और धनशोधन से जुड़े मामले में संतोष ओवरसीज...
राष्ट्रीय 
संतोष ओवरसीज पर ईडी का शिकंजा, 450 करोड़ के लोन फ्रॉड में कई राज्यों में रेड

असम में बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 47 पहुंची, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में लगातार बरसात की वजह से बाढ़ के हालात बेहद गंभीर हो गये हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 47 पहुंची, 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित

अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके...
खेल 
अर्जेंटीना के अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

उत्तर प्रदेश

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा