एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

भारत की दोनों टीमें अगले मुकाबलों के लिए उत्साह के साथ तैयार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है।

गुरुवार को खेले गए एलीट पूल के मुकाबलों में भारतीय महिला टीम ने कजाकिस्तान को 10-0 से रौंद दिया, जबकि पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 8-3 से हराकर लगातार जीत का सिलसिला बरकरार रखा।

महिला वर्ग में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। नौशीन नाज़ ने मुकाबले के पहले ही मिनट में लगातार दो गोल दागकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।

सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन ये खबर भी पढ़े : सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

पहले हाफ तक भारतीय टीम इसी बढ़त के साथ आगे रही, लेकिन दूसरे हाफ में उसने खेल की रफ्तार और तेज करते हुए आठ और गोल दागकर कजाकिस्तान को पूरी तरह मुकाबले से बाहर कर दिया।

'प्लेयर ऑफ द मैच' संदीपा कुमारी ने 11वें, 16वें और 18वें मिनट में गोल कर हैट्रिक पूरी की। नौशीन नाज़ ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 1वें, 1वें, 15वें और 20वें मिनट में चार गोल दागे।

इसके अलावा किरण एक्का (15वें), नीलम टोपनो (17वें) और पुष्पा मांझी (19वें मिनट) ने भी गोल कर भारत की एकतरफा जीत सुनिश्चित की।

पुरुष वर्ग में भारत और बांग्लादेश के बीच पहले हाफ में कांटे की टक्कर देखने को मिली। भारतीय कप्तान और 'प्लेयर ऑफ द मैच' केतन कुशवाहा ने चौथे और आठवें मिनट में दो गोल किए, जबकि शाहरुख अली ने तीसरे मिनट में एक गोल कर भारत को 3-2 की बढ़त दिलाई। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद होसेन (6वें) और सोहराब सोटोन (8वें मिनट) ने गोल कर मुकाबला रोमांचक बनाए रखा।

दूसरे हाफ में भारतीय टीम पूरी तरह हावी रही। केतन कुशवाहा ने 12वें और 15वें मिनट में दो और गोल कर अपनी चार गोल की उपलब्धि पूरी की।

वहीं रोमित पाल (13वें), प्रहलाद राजभर (14वें) और राहुल यादव (18वें मिनट) ने भी एक-एक गोल किया। बांग्लादेश की ओर से सोहराब सोटोन ने 11वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

अब भारतीय महिला टीम अपने अगले मुकाबलों में चीन और उज्बेकिस्तान का सामना करेगी, जबकि पुरुष टीम 24 जुलाई को ओमान और पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी। गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता पहले एफआईएच यूथ हॉकी5एस विश्व कप के लिए एशियाई क्वालीफायर भी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

उत्तर प्रदेश

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा