बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

फिलीपींस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ चयन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद अर्श ने चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित योनैक्स-सनराइज अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर पुरुष युगल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

देशभर के शीर्ष खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मोहम्मद अर्श ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत और पूरे जनपद में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और जनपदवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वाराणसी : मां ने रील देखने से मना किया तो बेटी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या ये खबर भी पढ़े : वाराणसी : मां ने रील देखने से मना किया तो बेटी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

मोहम्मद अर्श के पिता मो. अशफाक बांदा शहर के बलखंडी नाका क्षेत्र के निवासी हैं और फैशन टेलर का कार्य करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अर्श ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

जिला बैडमिंटन संघ, बांदा के अध्यक्ष सीरजध्वज सिंह, सचिव काजी जमीर अहमद, बांदा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, महासचिव डॉ. इन्द्रवीर सिंह जादौन, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना तथा वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक प्रदीप कुमार ने मोहम्मद अर्श को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मोहम्मद अर्श की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। उनका चयन 28 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक फिलीपींस में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है, जहां वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित होने के बाद मोहम्मद अर्श को देश के उभरते हुए बैडमिंटन सितारों में गिना जा रहा है। उनकी यह सफलता न केवल बांदा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

उत्तर प्रदेश

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा