बदौसा-अतर्रा-खुरहंड रेलखंड पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल सफल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। उत्तर झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत गुरुवार को बदौसा-अतर्रा-खुरहंड रेलखंड पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना की मौजूदगी में संपन्न इस ट्रायल ने परियोजना के एक महत्वपूर्ण चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

स्पीड ट्रायल से पहले रेल संरक्षा आयुक्त ने बांदा रेलवे स्टेशन पहुंचकर गेट संख्या-472 से खुरहंड स्टेशन तक ट्रॉली के माध्यम से नव निर्मित दोहरीकरण लाइन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग प्रणाली, रेल संरक्षा व्यवस्था, पुल-पुलियों और अन्य तकनीकी मानकों का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं।

पेपरलीक तथा चढ़ावा चंदा चोरी को लेकर विधानसभा में सरकार को घेरेगी कांग्रेस-मोना ये खबर भी पढ़े : पेपरलीक तथा चढ़ावा चंदा चोरी को लेकर विधानसभा में सरकार को घेरेगी कांग्रेस-मोना

निरीक्षण के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे खुरहंड स्टेशन से विशेष निरीक्षण ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से रवाना किया गया। यह स्पीड ट्रायल बदौसा स्टेशन तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ट्रायल के दौरान रेल लाइन के सभी तकनीकी और सुरक्षा मानक पूरी तरह संतोषजनक पाए गए।

स्पीड ट्रायल पूरा होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रयागराज के लिए रवाना हो गए, जबकि मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) झांसी अनिरुद्ध कुमार अन्य अधिकारियों के साथ बांदा होते हुए झांसी लौट गए।

पूरे कार्यक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी। सुरक्षा ड्यूटी में एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) तथा 10 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तैनात रहे।

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि इस स्पीड ट्रायल की सफलता झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। परियोजना पूरी होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और सुचारु होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ मालगाड़ियों के संचालन में भी तेजी आएगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अजीत सिंह यादव, मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) झांसी अनिरुद्ध कुमार, रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना, आरपीएफ निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।बदौसा-अतर्रा-खुरहंड रेलखंड पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल किया गया।

रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना की मौजूदगी में संपन्न इस ट्रायल ने परियोजना के एक महत्वपूर्ण चरण को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

स्पीड ट्रायल से पहले रेल संरक्षा आयुक्त ने बांदा रेलवे स्टेशन पहुंचकर गेट संख्या-472 से खुरहंड स्टेशन तक ट्रॉली के माध्यम से नव निर्मित दोहरीकरण लाइन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग प्रणाली, रेल संरक्षा व्यवस्था, पुल-पुलियों और अन्य तकनीकी मानकों का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं।

निरीक्षण के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे खुरहंड स्टेशन से विशेष निरीक्षण ट्रेन को 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से रवाना किया गया। यह स्पीड ट्रायल बदौसा स्टेशन तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ट्रायल के दौरान रेल लाइन के सभी तकनीकी और सुरक्षा मानक पूरी तरह संतोषजनक पाए गए।

स्पीड ट्रायल पूरा होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रयागराज के लिए रवाना हो गए, जबकि मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) झांसी अनिरुद्ध कुमार अन्य अधिकारियों के साथ बांदा होते हुए झांसी लौट गए।

पूरे कार्यक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी। सुरक्षा ड्यूटी में एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) तथा 10 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तैनात रहे।

रेल अधिकारियों ने बताया कि इस स्पीड ट्रायल की सफलता झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। परियोजना पूरी होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और सुचारु होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ मालगाड़ियों के संचालन में भी तेजी आएगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अजीत सिंह यादव, मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) झांसी अनिरुद्ध कुमार, रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना, आरपीएफ निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

ग्लास्गो।स्कॉटलैंड के ग्लास्गो स्थित हाइड्रो एरिना में गुरुवार रात रंगों, रोशनी, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत संगम के...
खेल 
रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

उत्तर प्रदेश

नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सरीला तहसील में तैनात नायब तहसीलदार को फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद अर्श ने चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित योनैक्स-सनराइज अखिल भारतीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक