ट्रेन में यात्रियों को चाकू मार घायल करने वाला किन्नर साथी सहित गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फर्रुखाबाद। जीआरपी ने ट्रेन में जबरन नेग वसूली के दौरान यात्रियों को घायल करने वाले किन्नर नैना उर्फ अरमान एवं उसके साथी हर्षित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि हर्ष कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला बैजनाथ स्ट्रीट निवासी राजेंद्र गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र है। जबकि किन्नर नैना उर्फ अरमान जनपद कासगंज थाना गंजडुडवारा के गणेशपुर निवासी मल्लू का 21 वर्षीय बेटा है।

थाना मऊदरवाजा के ग्राम हरसिंहपुर गोवा निवासी रामविलास का युवा पुत्र सुनील उर्फ अनूप कुमार यादव अपने भाई अनिल कुमार के बेटे सौरभ के साथ कासगंज से पैसेंजर ट्रेन द्वारा घर जा रहे थे। रास्ते में कई किन्नरों ने यात्रियों के साथ जबरन रुपयों की वसूली शुरू कर दी।

मां की हत्या कर गुलदार के हमले का रचा षड्यंत्र, आरोपी बेटा गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : मां की हत्या कर गुलदार के हमले का रचा षड्यंत्र, आरोपी बेटा गिरफ्तार

अनूप ने रुपए देने से मना कर दिया इसी बात पर किन्नर अनूप को गाली गलौज कर रुपये देने के लिए धमकाने लगे। विरोध करने पर किन्नर ने अनुपम व सौरभ पर चाकू से हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से दोनों घायल हो गए। जब ट्रेन हरसिंहपुर गोवा हाल्ट स्टेशन पर रुकी तभी घायल युवकों की सूचना पर गांव वालों ने बोगी को घेर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने मारपीट कर हमलावर किन्नरों को बोगी में बंद कर दिया। जब अनिल के पिता बोगी में पहुंचे तो किन्नर ने उनके ऊपर भी चाकू चला दिया जिससे वह बच गए। बताया जाता है कि दबंग किन्नरों ने पकड़ने गये जवानों पर भी हमला कर दिया।

जीआरपी थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह सोलंकी ने गुरुवार काे बताया कि कासगंज से आने वाली पैसेंजर ट्रेन में पत्थरबाजी व झगड़े की सूचना पर वह दीवान भगत सिंह सिपाही आदर्श कुमार मय सरकारी वाहन से रेलवे स्टेशन हरसिंहपुर गोवा पर पहुंचे। तो वहां पर ट्रेन संख्या 55344 के यात्री सुनील उर्फ अनूप कुमार तथा सौरभ यात्रा कर रहे थे। शुकरुल्लापुर स्टेशन के पास विपक्षी नैना उर्फ अरमान थर्ड जैडर तथा उसके साथ हर्ष गुप्ता ट्रेन में पैसे मांग रहे थे। सुनील उर्फ अनूप ने मना किया तो मारपीट शुरू कर दी तथा बचाव में सौरभ आया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी।

नैना के साथी हर्ष गुप्ता के द्वारा चाकू से सुनील के बाएं हाथ में चोट पहुंचाई गई तथा सौरभ के दाहिने हाथ के अंगूठा में चोट लगी। मौके पर अज्ञात लोगों की भीड़ थी जिनके द्वारा उक्त ट्रेन पर पत्थरबाजी भी की गई। नैना उर्फ अरमान व हर्ष गुप्ता के द्वारा भी पथराव करके ट्रेन के शीशे भी तोड़े गए। पकड़े गए अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया। पता चला कि हर्ष गुप्ता ने पुलिस को अपना गलत पता बताया है। मोहल्ले के अधिकांश लोगों ने बताया कि इस नाम का व्यक्ति बैजनाथ स्टीट में नहीं रहता है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक अजीत कुमार के द्वारा की जा रही है। मुकदमे की जांच में पता तस्दीक कर सही किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

ग्लास्गो।स्कॉटलैंड के ग्लास्गो स्थित हाइड्रो एरिना में गुरुवार रात रंगों, रोशनी, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत संगम के...
खेल 
रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

उत्तर प्रदेश

नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सरीला तहसील में तैनात नायब तहसीलदार को फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी मोहम्मद अर्श ने चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित योनैक्स-सनराइज अखिल भारतीय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा के मोहम्मद अर्श ने राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक