मां की हत्या कर गुलदार के हमले का रचा षड्यंत्र, आरोपी बेटा गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- मां की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार
बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा पुलिस ने अपनी ही मां की हत्या कर उसे गुलदार के हमले का रूप देने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को पीआरवी-2417 पर सूचना मिली थी कि ग्राम अजुपुर जाट के जंगल में वीरो देवी (पत्नी मुन्ने सिंह) की मौत गुलदार के हमले से हो गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना (Strangulation) पाए जाने पर मामला हत्या का निकला।
ये खबर भी पढ़े : 101 और 51 किलो जल की कांवर लेकर हरिद्वार से भिंड जा रहे शिवभक्त, सादाबाद में पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागतजांच के दौरान मृतका के पुत्र बहाल सिंह उर्फ मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी मां से आए दिन पारिवारिक विवाद और कहासुनी होती रहती थी। घटना वाले दिन भी विवाद बढ़ने पर उसने गला दबाकर मां की हत्या कर दी पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने घटना को गुलदार के हमले का रूप देने का प्रयास किया, ताकि किसी को उस पर शक न हो और सरकार द्वारा वन्यजीव हमले में मिलने वाली ₹5 लाख की आर्थिक सहायता भी प्राप्त की जा सके।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना हीमपुर दीपा में मु.अ.सं. 88/2026 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रविकरण सिंह सहित थाना हीमपुर दीपा की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
