26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

वांगचुक ने समर्थकों से की शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की अपील

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने समाप्त कर दिया।

यह निर्णय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद लिया।

 पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई ये खबर भी पढ़े :  पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इस मुद्दे पर कैबिनेट स्तर पर बड़े फैसले का भरोसा दिया था।

अनशन समाप्त होने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि यह फैसला व्यापक बातचीत और देश में किसी भी प्रकार की हिंसा की आशंका को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 65 सांसदों ने भी उनसे मुलाकात कर या पत्र लिखकर अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था।

वांगचुक ने कहा कि उनके इस निर्णय के पीछे कुछ महत्वपूर्ण शर्तें हैं, जिनकी जानकारी वह जल्द ही एक अलग वीडियो के माध्यम से साझा करेंगे।

साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने की अपील की।

इस दौरान जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार और आंदोलनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी। प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के सरकारी आश्वासन ने भी अनशन समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सोनम वांगचुक ने 28 जून को उन छात्रों और युवाओं के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

उनकी प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करना शामिल था।

लगातार उपवास के कारण 18 जुलाई को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों की सलाह और अदालत के निर्देश पर दिल्ली पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज के लिए ले गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश और साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा कि "पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम कल की कैबिनेट बैठक में उठाए जाएंगे।"

प्रधानमंत्री के इस आश्वासन के बाद आंदोलन के समाधान की दिशा में सकारात्मक माहौल बना और देर रात सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा कर दी।

इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा था कि मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें। 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

ग्लास्गो।स्कॉटलैंड के ग्लास्गो स्थित हाइड्रो एरिना में गुरुवार रात रंगों, रोशनी, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत संगम के...
खेल 
रंग, रोशनी और संस्कृति के संगम के बीच ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का भव्य आगाज

उत्तर प्रदेश

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे सरीला तहसील में तैनात नायब तहसीलदार को फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देने और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नायब तहसीलदार को फोन पर मिली जानमाल की धमकी