नीट पेपर लीक को लेकर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक, राज्यसभा में जमकर हंगामा

सरकार बोली- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सरकार नीट पेपर लीक समेत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार: किरेन रिजिजू 

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को राज्यसभा में नीट पेपर लीक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया।

दोपहर बाद कार्यवाही शुरू होने पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार शुरू से ही नीट पेपर लीक सहित हरेक मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो विपक्ष नारेबाजी कर सदन की कार्यवाही क्यों बाधित कर रहा है।

'संसद चलो' मार्च पर टकराव: लाठीचार्ज-आंसू गैस के आरोप, डिंपल यादव रोकी गईं ये खबर भी पढ़े : 'संसद चलो' मार्च पर टकराव: लाठीचार्ज-आंसू गैस के आरोप, डिंपल यादव रोकी गईं

वहीं, सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने भी कहा कि सरकार नीट पेपर लीक समेत हर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपने विरोध-प्रदर्शन के जरिए सदन की गरिमा का अनादर कर रहा है।

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद में निष्पक्ष चर्चा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। इस पर नियम 267 के तहत चर्चा कराने की माँग की।

इस पर उपसभापति हरिवंश ने नियम 267 के तहत दिए गए नोटिसों पर कहा कि इस नियम का इस्तेमाल केवल "दुर्लभ से दुर्लभ" परिस्थितियों में ही किया जाना चाहिए। इस पर डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कहा कि देश में मौजूदा हालात ऐसे ही "दुर्लभ" हैं। लगातार हंगामे के बीच उपसभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौपा निमंत्रण पत्र

पीएमओ कार्यालय ने दी जानकारी  नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को संसद भवन में...
राष्ट्रीय 
चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौपा निमंत्रण पत्र

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह बोले, युवाओं को राजनीतिक औजार बना रही विपक्ष

युवाओं के कल्याण और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित: रक्षा मंत्री नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह बोले, युवाओं को राजनीतिक औजार बना रही विपक्ष

रॉबर्ट्सगंज में सम्मान व पुरस्कार वितरण के साथ भूजल सप्ताह का भव्य समापन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आयोजित भूजल सप्ताह के अवसर पर संस्कृति विभाग, पुरातत्व विभाग एवं अभिलेखागार लखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
रॉबर्ट्सगंज में सम्मान व पुरस्कार वितरण के साथ भूजल सप्ताह का भव्य समापन

पति ने की दूसरी शादी ताे पहली पत्नी ने कर ली आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

नोएडा । सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में रहने वाले एक बैंक के अधिकारी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठाकर बच्चों की पढ़ाई का वीडियो वायरल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बिझालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्राथमिक विद्यालय में जमीन पर बैठाकर बच्चों की पढ़ाई का वीडियो वायरल