चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सौपा निमंत्रण पत्र
नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन का दिया निमंत्रण
- पीएमओ कार्यालय ने दी जानकारी
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें एक अगस्त को प्रस्तावित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की जानकारी साझा की। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि चंद्रबाबू नायडू ने संसद भवन में प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान उन्हें एक अगस्त को आयोजित होने वाले अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया।
ये खबर भी पढ़े : देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
