जंतर-मंतर प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह बोले, युवाओं को राजनीतिक औजार बना रही विपक्ष

छात्र आकांक्षाओं को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : राजनाथ सिंह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • युवाओं के कल्याण और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सरकार पूरी तरह समर्पित: रक्षा मंत्री

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के छात्रों और युवाओं को कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए औजार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। संसद सत्र के दौरान सड़क पर समाधान खोजने का प्रयास अनुचित है।

राजनाथ सिंह ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विद्यार्थियों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उनके कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। छात्रों की हर चिंता को सुनना और उसका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। भारत के जागरूक और विवेकशील युवा ऐसे भ्रामक प्रयासों को समझते हैं और प्रगति, विकास तथा राष्ट्र निर्माण के मार्ग को ही चुनेंगे।

शरद पवार, संजय राऊत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की ये खबर भी पढ़े : शरद पवार, संजय राऊत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की

उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा 'बनावटी गुस्से का माहौल' केवल जनता, विशेषकर बच्चों और युवाओं को भ्रमित करने का असफल प्रयास है। युवाओं की भावनाओं और चिंताओं के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। संसद का सत्र चल रहा है और सरकार ने हर मुद्दे पर सार्थक बहस करने की बात कही है लेकिन विपक्ष सड़क पर समाधान खोजने का अनुचित प्रयास कर रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में मुद्दों पर चर्चा करने की जगह संसद भवन है, जहां विपक्ष अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि यदि वे गंभीर हैं तो संसद की कार्यवाही में व्यवधान न उत्पन्न करें और सभी मुद्दों पर संसद में ही देश का ध्यान आकर्षित करें।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, कार्यक्रम को किया संबोधित

विधायक ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहनते हुए किया सम्मानित  मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित सत्य शिव रिजॉर्ट में बुधवार को...
उत्तर प्रदेश 
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, कार्यक्रम को किया संबोधित

भारतीय रेलवे ने मिशन मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

2014 से (जून 2026 तक) 5.56 लाख से अधिक भर्तियां पूरी हुईं वर्ष 2024, 2025 और 2026 के वार्षिक भर्ती...
भारतीय रेलवे ने मिशन मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, छात्रों पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री माफी मांगें : राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने, पेपर...
राष्ट्रीय  राज्य 
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, छात्रों पर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री माफी मांगें : राहुल गांधी

शिक्षक समाज के हैं, रोल मॉडल - चीफ डिफेंस काउंसिल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधि वेत्ता हुए शामिल
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक समाज के हैं, रोल मॉडल - चीफ डिफेंस काउंसिल

सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया मुआवजा : सीएम योगी

गोड़धोइया नाला परियोजना के कार्यों का दो स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कर जनसभा को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने..
उत्तर प्रदेश 
सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया मुआवजा : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, कार्यक्रम को किया संबोधित

विधायक ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहनते हुए किया सम्मानित  मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज स्थित सत्य शिव रिजॉर्ट में बुधवार को...
उत्तर प्रदेश 
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, कार्यक्रम को किया संबोधित

शिक्षक समाज के हैं, रोल मॉडल - चीफ डिफेंस काउंसिल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधि वेत्ता हुए शामिल
उत्तर प्रदेश 
शिक्षक समाज के हैं, रोल मॉडल - चीफ डिफेंस काउंसिल

सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया मुआवजा : सीएम योगी

गोड़धोइया नाला परियोजना के कार्यों का दो स्थानों पर स्थलीय निरीक्षण कर जनसभा को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने..
उत्तर प्रदेश 
सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया मुआवजा : सीएम योगी

जल संरक्षण योजनाओं पर चर्चा तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० विजयंत सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 16.07.2026...
उत्तर प्रदेश 
जल संरक्षण योजनाओं पर चर्चा तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया