बाराबंकी: खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 8 सितंबर तक चलेगा अभियान
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ
मनोज शर्मा
- 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक टीकाकरण अभियान,37 टीमें गठित
बाराबंकी। जनपद में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाने के लिए बुधवार को व्यापक टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने पशुपालन विभाग के बहुउद्देशीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि यह विशेष टीकाकरण अभियान 22 जुलाई 2026 से 8 सितंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए 37 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, पैरावेट एवं मैत्री को शामिल किया गया है।
ये खबर भी पढ़े : सिंचाई विभाग नहर निर्माण के लिए कर रहा कौड़ियों के भाव जमीन का अधिग्रहण, किसानों में भारी आक्रोशउन्होंने बताया कि सभी टीमें गांव-गांव जाकर गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। साथ ही सभी पशुपालकों से अपील की गई कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, गौरव वर्मा, मुस्तफा खान, पंकज वर्मा, अनिल सिंह, समीर श्रीवास्तव, हरीश सिंह सहित विभाग के पैरावेट एवं मैत्री उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
