पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी नेडा ने मुख्य विकास अधिकारी को विभिन्न बैंकों में लंबित ऋण पत्रावलियों की स्थिति से अवगत कराया। परियोजना अधिकारी नेडा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में 312, भारतीय स्टेट बैंक में 219, बैंक ऑफ बड़ौदा में 197, प्रथमा बैंक में 51, केनरा बैंक में 10, यूनियन बैंक में 17, इंडियन बैंक में 14, बैंक ऑफ इंडिया में 9, सेंट्रल बैंक में 14, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 3, एचडीएफसी बैंक में 3, यूको बैंक में 6, पंजाब एंड सिंध बैंक में 1 तथा सोलफिन में 1 सहित कुल 857 ऋण पत्रावलियां लंबित हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत लंबित सभी ऋण पत्रावलियों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से प्राप्त हो सके। बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीकृत वेंडरों की सभी समस्याओं का तीन दिन के भीतर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी नेडा, विद्युत विभाग के अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम), भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं शाखा प्रबंधक तथा जनपद के पंजीकृत वेंडर्स आदि मौजूद रहे।

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

लखनऊ। प्रयागराज के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका...
उत्तर प्रदेश 
राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

— निजी अस्पताल में इसका खर्च दस लाख आ सकता
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

मोहनलालगंज ,  लखनऊ l मोहनलालगंज क्षेत्र मदाखेड़ा स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में बीते रविवार को आयोजित जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई...
उत्तर प्रदेश 
हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

उत्तर प्रदेश

राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

लखनऊ। प्रयागराज के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका...
उत्तर प्रदेश 
राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

— निजी अस्पताल में इसका खर्च दस लाख आ सकता
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई