महिला आयोग की सदस्या ने सुनी महिलाओ की समस्याएं

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई तथा ब्लॉक वजीरगंज में जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें भूमि विवाद 01 व अतिरिक्त विवाह घरेलू हिंसा सम्बन्धित 05 सहित कुल 06 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुनवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुये। जिसमें सदस्या द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के गुणवत्तापरक व समयबद्ध समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सदस्या अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। जागरुकता चौपाल में आयी महिलाओं को सदस्या द्वारा महिला सुरक्षा के सम्बंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों व किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा महिलाओं को सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक व अन्य योजनाओं का लाभ अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सबल बनकर समाज में और बेहतर कार्य कर सकती हैं।

प्रेम सागर हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफतार ये खबर भी पढ़े : प्रेम सागर हत्याकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफतार

सदस्या द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220 तथा व्हॉट्सएप नंबर  6306511708 पर भी किया जा सकता है। सदस्या द्वारा ब्लॉक वजीरगंज में आयोजित जागरुकता चौपाल में गर्भधात्री महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक नोडल अधिकारी अंजुम बी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी शैली गोविल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, संरक्षण अधिकारी छवि वैश्य, जिला मिशन समन्वयक, प्रतिक्षा मिश्रा सेन्टर मैनेजर, प्रीति चौहान, डोली आदि उपस्थित रहें।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

मोहनलालगंज ,  लखनऊ l मोहनलालगंज क्षेत्र मदाखेड़ा स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में बीते रविवार को आयोजित जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई...
उत्तर प्रदेश 
हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रशिक्षु PCS अधिकारियों को दिए सुशासन व पुलिस-प्रशासन समन्वय के मंत्र

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में बुधवार को प्रान्तीय सिविल सेवा (PCS) के 90वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 41 प्रशिक्षु अधिकारियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रशिक्षु PCS अधिकारियों को दिए सुशासन व पुलिस-प्रशासन समन्वय के मंत्र

दक्षिणी जोन की कमान संभालते ही एक्शन में आए डीसीपी मो. मुश्ताक

जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता मोहनलालगंज , लखनऊ। दक्षिणी जोन के नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मो. मुश्ताक ने बुधवार...