दक्षिणी जोन की कमान संभालते ही एक्शन में आए डीसीपी मो. मुश्ताक

नवनियुक्त डीसीपी मो० मुश्ताक ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

मोहनलालगंज , लखनऊ। दक्षिणी जोन के नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मो. मुश्ताक ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने सबसे पहले कार्यालय पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीसीपी मो. मुश्ताक ने एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार एवं एसीपी ऋषभ यादव के साथ कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वाचक शाखा, आईजीआरएस सेल, साइबर सेल, मीडिया सेल, गोपनीय शाखा, सर्विलांस शाखा तथा प्रधान लिपिक शाखा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, लंबित प्रकरणों और कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को कार्य में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए।

फोन पर बातचीत के कुछ घण्टे बाद विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप ये खबर भी पढ़े : फोन पर बातचीत के कुछ घण्टे बाद विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

नवनियुक्त डीसीपी ने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप संवेदनशील एवं जनहितकारी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आईजीआरएस एवं अन्य जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी के कार्यभार ग्रहण करते ही कार्यालय में सक्रियता बढ़ी और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

प्रतापगढ़। प्रतापगढ भू-जल सप्ताह के अन्तर्गत भूमि संरक्षण इकाई द्वितीय द्वारा ग्राम पंचायत नरहरपुर विकास खण्ड-मंगरौरा में कृषक गोष्ठी एवं...
भू-जल संरक्षण हेतु वाटरशेड में किया गया कृषक गोष्ठी एवं जन जागरूकता बैठक

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

प्रतापगढ़। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस...
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक,

केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू की ओपीडी में रही व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही है। तो वहीं दिव्यांगों,वृद्ध,सैनिकों और...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में अनियमितताओं का शिकार हो रहे मरीज

बलरामपुर अस्पताल में मारपीट वा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

— घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे : निदेशक डॉ.विवेक

राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

लखनऊ। प्रयागराज के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। 92 वर्ष की आयु में उनका...
उत्तर प्रदेश 
राजेंद्र त्रिपाठी का हुआ निधन

केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

— निजी अस्पताल में इसका खर्च दस लाख आ सकता
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई