उतरौला के एचआरए इंटर कॉलेज में कक्षा 3 से 5 तक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

नन्हे विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडल से दिखाई प्रतिभा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

  • प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार का दिया परिचय

उतरौला (बलरामपुर)। नगर स्थित एच.आर.ए. इंटर कॉलेज में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार का परिचय देते हुए विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने सौरमंडल, दिन-रात बनने की प्रक्रिया, ज्वालामुखी विस्फोट, किडनी की कार्यप्रणाली, जल शुद्धिकरण तथा जल चक्र जैसे विषयों पर कार्यशील मॉडल तैयार किए। बच्चों ने मॉडल की कार्यप्रणाली का सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों को उसकी उपयोगिता भी समझाई।

पति ने की दूसरी शादी ताे पहली पत्नी ने कर ली आत्महत्या, मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : पति ने की दूसरी शादी ताे पहली पत्नी ने कर ली आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे मुख्य अतिथियों, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी और विषय की समझ का परिचय दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।

विद्यालय के प्रबंधक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बड़े वैज्ञानिक प्रोजेक्ट तैयार करने तथा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

— निजी अस्पताल में इसका खर्च दस लाख आ सकता
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में पहली स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी हुई

हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

मोहनलालगंज ,  लखनऊ l मोहनलालगंज क्षेत्र मदाखेड़ा स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में बीते रविवार को आयोजित जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई...
उत्तर प्रदेश 
हर्ष फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रशिक्षु PCS अधिकारियों को दिए सुशासन व पुलिस-प्रशासन समन्वय के मंत्र

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय में बुधवार को प्रान्तीय सिविल सेवा (PCS) के 90वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 41 प्रशिक्षु अधिकारियों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 