पति ने की दूसरी शादी ताे पहली पत्नी ने कर ली आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा । सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में रहने वाले एक बैंक के अधिकारी ने अपनी पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी महिला से शादी कर लिया। इस बात से आहत पहली पत्नी ने मंगलवार की बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका की बहन की शिकायत पर बुधवार सुबह घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।

थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि रीता खन्ना ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह फरीदाबाद में रहती हैं। उनके अनुसार, उनकी छोटी बहन शैली दुग्गल की शादी प्रशांत शिवाच के साथ हुई थी। वह चंडीगढ़ स्थित एचएसबीसी बैंक में मैनेजर है। उनके अनुसार, प्रशांत ने पहली पत्नी के रहते हुए बिना अनुमति के दूसरी शादी कर ली। यह बात जब उनकी बहन शैली दुग्गल को पता चली तो वह मानसिक तनाव में रहने लगी। परिवार के लोगों ने जब प्रशांत से बात की तो उसने कहा कि वह अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। वह शैली दुग्गल के ऊपर तलाक देने के लिए दबाव डालता रहा।

अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

महिला का आरोप है कि प्रशांत दुग्गल के इस व्यवहार के चलते उसकी बहन ने मंगलवार की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित पति को आज सुबह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

25 जुलाई को जालौन आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 1200 करोड़ की विकास योजनाओं की देंगे सौगात

उरई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को जालौन जिले के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
25 जुलाई को जालौन आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 1200 करोड़ की विकास योजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री की घोषणाओं से बिजली कर्मियों को वंचित रखना अन्यायपूर्ण: संघर्ष समिति

प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने तथा 20 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त ऋण कराने के निर्णय का स्वागत लखनऊ। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 