अध्यक्ष,राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में की गई जनसुनवाई

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबीता सिंह चौहान  द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टिगत जनपद संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई की गई।  अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया।
जनपद भ्रमण के दौरान  अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबीता सिंह चौहान  द्वारा सर्वप्रथम तामेश्वर स्थित शिव मंदिर का दर्शन कर पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय के महिला विंग में कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई और अन्नप्राशन के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही अस्पताल का निरीक्षण किया  गया। 
 अध्यक्ष द्वारा जिला चिकित्सालय के महिला विंग में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान 20 कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया तथा उनकी माताओं को स्टार, मिठाई, फल व बच्चों के लिए बेबी किट एवं कपड़ा भेंट किया गया। उन्होंने *एक पेड़ मां के नाम* पर वृक्षारोपण हेतु सभी माताओं को आम व अन्य प्रकार का पेड़ भेंट किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवाओं एवं चिकित्सकों की उपलब्धता और मरीजों की सुविधाओं आदि के बारे में संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया तथा कहा कि अस्पताल में समस्त चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए।  अध्यक्ष द्वारा अस्पताल के निरीक्षण में किसी प्रकार की शिकायत नहीं पाई गई। 
तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण भवन खलीलाबाद में जनसुनवाई, समीक्षा बैठक, प्रेस वार्ता, तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कॉविड-19 के बच्चों के 02 बच्चों को लैपटॉप का वितरण किया गया। 
 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई के दौरान समाज कल्याण, राजस्व विभाग, महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग से संबंधित कुल 10  प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्वक 15 दिवस के भीतर निस्तारण करते हुए आख्या उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किए जाने का निर्देश  अध्यक्ष जी द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

भाजपा का हर बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी: डिप्टी सीएम

बूथ कार्यकर्ता जनता और संगठन के बीच सबसे मजबूत कड़ी: डॉ. नीरज बोरा लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा का हर बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी: डिप्टी सीएम

ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग

   सहसवान। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के आदेश को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य...
उत्तर प्रदेश 
ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग

मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए विद्युतीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

गोरखपुर। 508 किलोमीटर लंबे मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर सिविल निर्माण एवं ट्रैक बिछाने के कार्यों की तीव्र प्रगति के...
मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए विद्युतीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न 

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न 

भूजल सप्ताह के तहत पहाड़पुर में रैली निकालकर बताया जल संरक्षण का महत्व

बदायूं। भूमि संरक्षण इकाई (कृषि विभाग) के तत्वाधान में बुधवार को ग्राम पहाड़पुर विकास खण्ड अम्बियापुर में भूजल सप्ताह के...